फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   रिशतेदारी में आई युवती का अपहरण

रिशतेदारी में आई युवती का अपहरण

Fri, 26 Oct 2018 12:42 AM IST
Updated Fri, 26 Oct 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
रिशतेदारी में आई युवती का अपहरण
युवती के अपहरण का आरोप
विज्ञापन

पुरकाजी। थाना मीरापुर के ग्राम निवासी युवती 21 अक्तूबर को थाना क्षेत्र के ग्राम तुगलकपुर में अपनी रिश्तेदारी में आई थी। 24 अक्तूबर को वह अचानक लापता हो गई। जिसकी जानकारी मिलने पर उसके परिजन ग्राम तुगलकपुर पहुंचे और युवती की तलाश की। मगर उसका कोई सुराग नहीं लगने पर युवती के पिता ने 25 अक्तूबर को पुलिस को तहरीर देकर तहरीर में नामजद सहारनपुर के थाना नागल निवासी दो युवकों पर अपनी पुत्री का बहला फुसलाकर अपहरण कर ले जाने का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की।

एटीम बदलकर 49 हजार साफ
पुरकाजी। उत्तराखंड की कोतवाली मंगलौर के ग्राम खेड़ाजट निवासी रीनू कुमार नैनीताल में आबकारी विभाग में सिपाही के पद पर तैनात है। चार दिन पूर्व वह अपने गांव में किसी कार्यक्रम में आया था। इसी दौरान वह पुरकाजी के एक एटीएम से कुछ रुपये निकालने आया जहां पर किसी ने उसका एटीएम कार्ड बदलकर उसके खाते से 49 हजार साफ कर दिए। पीड़ित ने थाने पर तहरीर दी।
विज्ञापन



माता काली मंदिर पर भंडारे का आयोजन
पुरकाजी। पुरकाजी के ग्राम सेठपुरा में प्राचीन माता काली मंदिर पर बृहस्पतिवार को तृतीय विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। मंदिर परिसर में माता काली का जागरण किया गया जिसमें सहारनपुर से आए रोहित नादान एंड ग्रुप के कलाकारों ने माता की सुंदर भेंट व भजन सुनाकर श्रोताओं का मन मोह लिया। बृहस्पतिवार को सवेरे मंदिर पुजारी धर्मपाल सिंह के सानिध्य में पंडित प्रवीण शास्त्री द्वारा मंत्रोच्चारण कर हवन पूजन किया गया। कार्यक्रम में अनिल गर्ग, वीरेंद्र सिंह, ललित त्यागी, पंडित भानू शर्मा, आचार्य विकुल भारद्वाज, प्रधान नेपाल सिंह, संजीव छाबड़ा, शरद गर्ग, बोहड़ सिंह, सूबा सिंह, अमित गर्ग, विपुल कुच्छल, पंकज सिंघल, आनंद धीमान आदि लोगों का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed