{"_id":"5bc4e016bdec2269a642aad6","slug":"61539629078-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन को कॉलेज छोड़ने आए युवक को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बहन को कॉलेज छोड़ने आए युवक को पीटा
Updated Tue, 16 Oct 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जानसठ के गांव कवाल निवासी वसीम ने सिविल लाइंस थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी बहन शहर के आर्यसमाज रोड स्थित डिग्री कॉलेज में पढ़ती है। सोमवार को वह बहन को बाइक पर कॉलेज छोड़ने आया था। आरोप है कि बहन को छोड़कर जाते समय कई युवकों ने उसे रोक लिया और बेवजह गाली-गलौच करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने वसीम के साथ जमकर मारपीट कर दी। शोर मचाने पर आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने उसका मेडिकल कराते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
नशे की गोलियों के साथ पकड़ा युवक
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइंस थाना पुलिस ने मोहल्ला जनकपुरी निवासी इंतजार को चेकिंग के दौरान नशे की गोलियों के साथ गिरफ्तार किया। एसआई अजयपाल ने बताया कि आरोपी के पास से 270 नशे की गोलियां बरामद की गईं हैं। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।
बवाल में वांछित आरोपी गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस ने करीब छह माह पूर्व मोहल्ला खालापार में हुए बवाल के आरोपी शाहनवाज को सूचना के आधार पर मोहल्ले में ही दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।