{"_id":"6ab2747ed152fbec9103f323","slug":"one-arrested-in-shooting-case-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-154362-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: युवती को गोली मारने के मामले में एक गिरफ्तार, जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: युवती को गोली मारने के मामले में एक गिरफ्तार, जेल भेजा
विज्ञापन
- नगर कोतवाली क्षेत्र का मामला, तीन आरोपी नहीं चढ़ पाए हत्थे
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र के मायापुर स्थित नगर निगम कार्यशाला गैराज के पास युवती को गोली मार देने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में इस्तेमाल बाइक भी बरामद कर ली गई। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। तीन आरोपी अभी हत्थे नहीं चढ़ पाए हैं।
एसपी सिटी दीपक सिंह ने बताया कि कार्यशाला गैराज, नगर निगम मायापुर निवासी अंगूरी देवी ने 19 सितंबर को पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि लक्की और उसके साथी कबीर ने उनकी बहू केसर को निशाना बनाकर फायरिंग की। इस दौरान केसर घायल हो गई। मेला अस्पताल ले जाने पर उसे एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया था। इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर टीम गठित की गई।
टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। आरोपियों के आने-जाने और संभावित ठिकानों की जानकारी जुटाई। इसी दौरान पुलिस को कबीर के बारे में महत्वपूर्ण सुराग मिला। मंगलवार को एसआई ऋषिकांत पटवाल ने टीम के साथ टंकी नंबर छह बस्ती की ओर जाने वाले रास्ते पर जल संस्थान की टंकी के पास पार्क की सड़क पर घेराबंदी कर आरोपी कबीर निवासी गंगा आर्यनगर, जलालाबाद, थाना भवन शामली को गिरफ्तार कर लिया। फरार आरोपी लक्की, सुजल और मुकुल की तलाश में टीमें दबिश दे रही हैं।