{"_id":"6ab26fa3213003ed200f57c5","slug":"bike-and-brass-stolen-after-drugging-the-clerk-and-mechanic-roorkee-news-c-5-1-drn1027-1071918-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: मुंशी और मिस्त्री को नशीला पदार्थ सुंघाकर बाइक और पीतल चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: मुंशी और मिस्त्री को नशीला पदार्थ सुंघाकर बाइक और पीतल चोरी
विज्ञापन
चरखी गोदाम पर ग्राहक बनकर आए दो व्यक्तियों ने यहां मौजूद मुंशी और एक कर्मचारी को नशीला पदार्थ सुंघा दिया। दोनों को बेहोश कर आरोपी मुंशी की बाइक और गोदाम में मौजूद एक क्विंटल से अधिक पीतल चोरी करके ले गए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
पुलिस के अनुसार उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद के नूरपुर थाना क्षेत्र के धमरौला गांव निवासी अशोक कुमार ने तहरीर में बताया कि वह लक्सर स्थित चरखी गोदाम में मुंशी हैं। 25 अगस्त की शाम को वह गोदाम के ऊपर बने कमरे में पूजा कर रहे थे। गोदाम में एक मिस्त्री काम कर रहा था। इस दौरान दो व्यक्ति वहां ग्राहक बनकर आए।
आरोपियों ने मिस्त्री से उनका नंबर लेकर फोन करके उन्हें नीचे बुलाया। इसके बाद उन्होंने अपने क्षेत्र में चरखी लगाने की बात कहते हुए जानकारी लेनी शुरू की। बातों के दौरान ही आरोपियों ने उन्हें और उनके पास खड़े मिस्त्री को कोई नशीला पदार्थ सुंघा दिया। वह बेहोश हो गए। इस दौरान आरोपी उनकी बाइक और गोदाम से 120 किलोग्राम पीतल चोरी करके ले गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है।