{"_id":"5bc38053bdec226970456899","slug":"61539539027-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली मावा बनाने की सूचना पर दूधिया के घर छापा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नकली मावा बनाने की सूचना पर दूधिया के घर छापा
Updated Sun, 14 Oct 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नकली मावा बनाने की सूचना पर दूधिया के घर छापा
छपार। नकली मावा बनाने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दूधिया के घर छापेमारी की, लेकिन कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला। आरोप है कि इससे क्षुब्ध होकर दूधिया के घर में तोड़फोड़ करते हुए परिजनों से भी बदसलूकी की गई। पीड़ित ने कार्रवाई की गुहार लगाई है।
कस्बा निवासी आस मोहम्मद मावा कारोबारी है। इंस्पेक्टर सुभाष राठौर ने बताया कि कुछ दिन से आस मोहम्मद द्वारा मिलावटी मावा बनाए जाने की सूचना मिल रही थी, जिसके चलते रविवार सुबह उसके घर पर एसआई आदेश यादव के नेतृत्व में टीम बनाकर छापा मारा गया। इस दौरान दूधिया के घर से न तो मावा मिला और न ही किसी तरह का केमिकल बरामद हुआ। इस पर पुलिस टीम बैरंग लौट आई। उधर, आस मोहम्मद का आरोप है कि पुलिस ने मावा न मिलने पर उसके घर में तोड़फोड़ करने के साथ ही परिजनों से भी बदसलूकी की। आरोप लगाया कि उसे फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी गई। पीड़ित ने मामले की जांच कर कार्रवाई की गुहार लगाई है। वहीं, इंस्पेक्टर सुभाष राठौर ने आरोपों को खारिज करते हुए जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।
मुर्गी फार्म से बकरे ले उड़े कार सवार
छपार। कस्बे में छपरा मार्ग पर बुंदू का मुर्गी फार्म है, जहां उसने बकरे भी पाल रखे हैं। बुंदू ने तहरीर देकर बताया कि शाम के समय उसने दो बकरे फार्म के बाहर बांधे हुए थे। इसी दौरान कार सवार कुछ लोग दोनों बकरों को चोरी कर ले गए। पीड़ित ने कार्रवाई की गुहार लगाई है।