{"_id":"5bbbadfa867a5528181ad72e","slug":"61539026426-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ व हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़छाड़ व हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
Updated Tue, 09 Oct 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छेड़छाड़ व हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
(फोटो समाचार)
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। गांव आदमपुर मौचड़ी के जंगल में छात्राओं के साथ छेड़छाड़ व विरोध पर हमला करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने पुलिस ऑफिस पर प्रदर्शन किया।
खतौली के गांव चंदपुरी निवासी ग्रामीणों व घायल बेटी के साथ सोमवार को पुलिस ऑफिस पहुंचा। पीड़ित ने पुलिस ऑफिस में शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी दो भतीजी चचेरे भाई अनुज के साथ 27 सितंबर को ई-रिक्शा में कॉलेज से लौट रहीं थी। आरोप है कि गांव आदमपुर मोचड़ी के जंगल में गांव के ही दीपक व मुन्ना ने साथियों के साथ मिलकर युवतियों से छेड़छाड़ की और उन्हें जबरन ई-रिक्शा से नीचे उतारकर बदनीयती से खेत में खींच ले जाने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपियों ने दोनों युवतियों व अनुज पर लोहे की रॉड व डंडों से हमला कर दिया, जिसमें तीनों बुरी तरह से घायल हो गए। इसमें एक युवती के पैर की हड्डी भी टूट गई। घटना की रिपोर्ट अगले दिन खतौली कोतवाली में दर्ज करा दी गई थी। आरोप है कि अब तक पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है, जिसके चलते वे धमकियां दे रहे हैं। ग्रामीणों ने एसएसपी से आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी किए जाने की मांग की है।
रामलीला टिल्ले पर झगड़े के चार आरोपी धरे
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रामलीला टिल्ला पर रविवार देर रात दो पक्षों में संघर्ष हो गया था, जिसमें पांच लोग घायल हो गए थे। मामले में पुलिस ने एक पक्ष से शिवम और दूसरे पक्ष से ज्योति, विशाल व लोकेंद्र को गिरफ्तार किया था। सोमवार को पुलिस ने चारों आरोपियों का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया है।