फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   टाटा मैजिक लेकर फरार हुआ शातिर अपराधी

टाटा मैजिक लेकर फरार हुआ शातिर अपराधी

Thu, 05 Jul 2018 01:08 AM IST
Updated Thu, 05 Jul 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
टाटा मैजिक लेकर फरार हुआ शातिर अपराधी
वाहन लेकर फरार हुआ बदमाश
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जानसठ निवासी बदमाश जनकपुरी निवासी युवक का मैजिक लेकर फरार हो गया। गाड़ी लौटाने के लिए कहने पर आरोपी ने अपने भाई के साथ मिलकर युवक के घर में घुसकर परिजनों पर हमला कर दिया और शिकायत करने पर हत्या की धमकी देेते हुए वहां से फरार हो गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के जनकपुरी मौहल्ला निवासी दिलशाद ने तहरीर देकर बताया कि वह मैजिक चलाता है। पीड़ित के अनुसार, कुछ दिन पूर्व क्षेत्र का बदमाश सोनू सक्का अपने भाई नसीम हाल निवासीगण जानसठ के साथ उसके पास आया और कोई सामान लाने के बहाने से उसका मैजिक लेकर वहां से चला गया। पीड़ित के अनुसार इसके बाद से अब तक सोनू सक्का उसका मैजिक गाड़ी लेकर नहीं लौटा। जब उसने आरोपी से अपनी गाड़ी लौटाने के लिए कहा, तो उसने धमकियां देनी शुरू कर दी। आरोप है कि इसके बाद आरोपी अपने साथियों के साथ दिलशाद के घर पहुंचा और परिजनों पर हमला कर उन्हें मारपीट कर घायल कर दिया। गौरतलब है कि सोनू सक्का बदमाश है, जिसके खिलाफ विभिन्न थानों में कई संगीन मुकदमे दर्ज हैं। लंबे समय से सोनू सक्का जेल में था, जो कुछ समय पूर्व ही जमानत पर बाहर आया है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed