फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   तीन शातिर अंतर्जनपदीय लुटेरे दबोचे

तीन शातिर अंतर्जनपदीय लुटेरे दबोचे

Mon, 25 Jun 2018 12:52 AM IST
Updated Mon, 25 Jun 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
तीन शातिर अंतर्जनपदीय लुटेरे दबोचे
मुजफ्फरनगर। जनपद के साथ ही आसपास क्षेत्रों में लूट और चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले तीन शातिर लुटेरों को पुलिस ने धर दबोचा। पूछताछ में आरोपियों ने लूट और चोरी की दो घटनाओं का खुलासा करते हुए माल भी बरामद किया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली पुलिस ने शनिवार रात शामली स्टेंड के निकट चेकिंग कर रही थी। इस बीच बाइक सवार तीन युवकों को शक के आधार पर रोका था। इंस्पेक्टर अनिल कपरवान व एसआई नेत्रपाल सिंह ने बताया कि जांच में तीनों शातिर अपराधी पाए गए, जिसके बाद पूछताछ की गई। इसमें शातिरों ने करीब दो माह पूर्व आर्यपुरी में हुई लूट के साथ ही खालापार के इमामबाड़ा स्थित घर में की गई चोरी की घटनाओं का खुलासा किया। आरोपी मिमलाना निवासी फरमान पुत्र अब्दुल लतीफ, मीनाक्षी चौक निवासी आकिब पुत्र असलम व सहारनपुर निवासी शहजाद पुत्र नौशाद हैं। पूछताछ में आरोपियों ने विगत दस अप्रैल को मोहल्ला आर्यपुरी में राकेश अरोरा से हुई 53,500 नकदी, सोने की चेन व मोबाइल की लूट का इकबाल किया। उक्त लूट में से पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर 20 हजार की नकदी व चेन बरामद की है।
विज्ञापन

वहीं, आरोपियों ने खालापार के इमामबाड़ा निवासी शान अब्बास उर्फ जख्मी शायर के घर में हुई दो मोबाइल व चार हजार की नकदी चोरी की घटना का भी खुलासा किया। उक्त घटना से संबंधित एक मोबाइल भी आरोपियों के कब्जे से बरामद किया गया है। इनके अलावा, उनके पास से मिली बाइक की भी जांच की जा रही है, जो चोरी की हो सकती है। पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपियों के खिलाफ जनपद के साथ ही आसपास के जिलों में भी लूट व चोरी के कई मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें से कई में वे वांछित भी चल रहे हैं। पुलिस ने तीनों शातिरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed