{"_id":"5b142a644f1c1bf16e8b5ffb","slug":"61528048228-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसपोर्टर से 5 लाख रुपए की रंगदारी मांगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रांसपोर्टर से 5 लाख रुपए की रंगदारी मांगी
Updated Sun, 03 Jun 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रांसपोर्टर से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी
खतौली। नगर के ट्रांसपोर्टर से बदमाश द्वारा पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला प्रकाश में आया है। बदमाश ने पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी है। बदमाश की धमकी से ट्रांसपोर्टर व उसका परिवार पूरी तरह से भयभीत है। पुलिस ने गोपनीय तरीके से जांच पड़ताल प्रारंभ कर दी है। नगर का रहने वाला एक ट्रांसपोर्टर अपने रिश्तेदारों को लेकर रविवार की देर शाम को थाने में पहुंचा। ट्रांसपोर्टर ने इंस्पेक्टर एपी भारद्वाज को बताया कि तीन दिन पूर्व उसकी दुकान पर एक बदमाश आया था। बदमाश के साथ एक अन्य साथी और भी था। आरोप है कि उस बदमाश ने ट्रांसपोर्टर से पांच लाख रुपये की रंगदारी की मांगी। बदमाश ने पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी। बदमाश की धमकी से भयभीत ट्रांसपोर्टर ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल प्रारंभ कर दी है।