फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   दूध की चोरी करते दो दबोचे, आरोपियों का चालान

दूध की चोरी करते दो दबोचे, आरोपियों का चालान

Fri, 18 May 2018 12:00 AM IST
Updated Fri, 18 May 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
दूध की चोरी करते दो दबोचे, आरोपियों का चालान
खतौली। हाईवे पर एक दूध के टैंकर से दूध की चोरी करते पुलिस ने चालक व क्लीनर को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर दोनों का चालान कर दिया है।
विज्ञापन

सीओ राजीव कुमार सिंह को हाइवे पर ढाबे के पास चारदीवारी हुए खाली प्लाट में टैंकर से चोरी से दूध की चोरी करने की सूचना मिली। सूचना पर सीओ ने प्लाट में छापा मारा। छापे के दौरान पुलिस ने टैंकर से दूध चोरी करते हुए दो लोगों को रंगेहाथ पकड़ लिया। पुलिस ने कैंटर को भी अपने कब्जे में ले लिया। सीओ ने मौके पर जिला खाद्य निरीक्षक विनीत कुमार को बुलाया। जिला खाद्य निरीक्षक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने दूध का सैंपिल लेकर जांच को भेजा। पुलिस ने बताया कि चालक टैंकर में एक दूध कंपनी का लगभग 15 हजार लीटर दूध लेकर मुजफ्फरनगर से गजरौला जा रहा था। हाइवे पर गांव भंगेला बाइपास पर पहुंचा, तो चालक व क्लीनर ने टैंकर में से 150 लीटर दूध निकाल लिया। जिनको पुलिस ने मौके से पकड़ लिया। पुलिस पकड़े गए टैंकर चालक नरेश और क्लीनर संदीप निवासी गांव खरखौदा, मेरठ के विरुद्ध मुकदमा दर्जकर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed