{"_id":"5ae76bf94f1c1b330a8b773b","slug":"61525115897-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान में नगदी व जेवर समेत हजारों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मकान में नगदी व जेवर समेत हजारों की चोरी
Updated Tue, 01 May 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
घर से कीमती सामान उड़ाया
खतौली। मकान में घुसकर रविवार की रात को चोरों ने नगदी व जेवरात समेत हजारों रुपयों का सामान चोरी कर ले गए। परिवार के लोग सोते रहे। चोरी की घटना का पता सोमवार की सुबह आंख खुलने पर चला।
गांव पुट्ठा निवासी बिजेंद्र पुत्र धीर सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि रविवार की रात को वह अपने मकान में अपनी पत्नी रीमा व दो बच्चों के साथ सोया हुआ था। बराबर के मकान में भाई नीरज रहता है। रात के समय चोर मकान के अंदर घुस गए। चोर मकान के अंदर रखी सेफ से आठ हजार रुपये की नगदी, चांदी के जेवर, गैस सिलेंडर समेत करीब 20 हजार रुपये की कीमत का सामान चोरी कर ले गए। चोरों के घर में घुसने का परिवार के लोगों को पता तक नहीं चल सका। सोमवार की सुबह आंख खुलने पर परिवार के लोगों को मकान में चोरी होने की घटना का पता चला। पीड़ित ने पुलिस से मुकदमा दर्जकर चोरों को पकड़ने की गुहार लगाई है। पुलिस ने जांच प्रारंभ कर दी है।