फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   दो पक्षों में संघर्ष, पांच घायल

दो पक्षों में संघर्ष, पांच घायल

Fri, 03 May 2019 11:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
दो पक्षों में संघर्ष, पांच घायल
सहारनपुर। ग्राम पीकी में युवती के गांव के ही एक युवक से कोर्ट मैरिज कर लेने को लेकर चली आ रही रंजिश में दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। जिसमें दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

देहात कोतवाली के ग्राम पीकी में चार माह पूर्व एक युवती ने गांव के ही एक युवक से प्रेम विवाह कर लिया था। जिसके चलते दोनों परिवारों मेें रंजिश हो गई। प्रेम विवाह के बाद दोनों गांव से आकर नाजिरपुरा में रहने लगे। बताया जा रहा है कि लड़की पक्ष के कुछ लोगों ने नाजिरपुरा पहुंचकर युवती के साथ मारपीट की और तोड़फोड़ की। शुक्रवार सुबह इस मामले को लेकर लड़का पक्ष के लोग गांव में पहुंचे तो विवाद बढ़ गया। दोनों पक्ष लाठी-डंडे लेकर आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। जिसमें दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए। देहात कोतवाली प्रभारी पवन चौधरी ने बताया कि गांव में प्रेम विवाह को लेकर कई माह से रंजिश चल रही है। उसी रंजिश में दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। इसमें एक पक्ष का शुभम, उसका भाई अक्षय और दूसरे पक्ष रूपराम, नीटू एवं एक अन्य घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। इस मामले में दोनों ओर से एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

मारपीट में दो घायल
सहारनपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के नवीन नगर के मोहल्ला ज्योतिबाफुले कालोनी में पति-पत्नी के बीच मामूली कहासुनी पर दोनों पक्षों के लोगों में जमकर मारपीट हुई। जिसमें दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पति-पत्नी के बीच हुए मामूली कहासुनी हो गई। आरोप है कि महिला नाराज होकर अपने दो वर्षीय बेटी को छोड़कर मायके चली गई। आरोप है कि लोगों ने घर में घुसकर मारपीट कर दी। मारपीट में माता-पिता घायल हो गए । आरोपी अपने साथ दो वर्षीय मासूम बच्ची को भी ले गए। इस मामले में सदर कोतवाली में तहरीर दी है।
किशोरी को बरामद करने की मांग
सहारनपुर। गंगोह थाना एक गांव निवासियों ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर दूसरे समुदाय के युवक पर किशोरी को बहला-फुसला कर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। लोगों ने किशोरी को बरामद करने की मांग की है।

शुक्रवार को किशोरी के परिजन और गांव के एसएसपी कार्यालय पहुंचे और एसपी देहात को प्रार्थना पत्र देकर किशोरी को बरामद करने की मांग की। किशोरी के पिता का कहना है कि 23 अप्रैल की रात घर के लोग खेत में भूसा उठाने गए थे। घर पर उनकी नाबालिग बेटी अकेली थी। वापस लौटने पर उनकी बेटी लापता मिली। तलाशने पर पता चला कि उसे समीप के गांव बुड्ढाखे़ड़ा का रहने वाला दूसरे समुदाय का युवक अपने दोस्त के साथ मिलकर उनकी बेटी को बहला फुसलाकर ले गया। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस किशोरी को बरामद नहीं कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि दो दिन में किशोरी को बरामद नहीं किया गया तो लोग सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed