{"_id":"5abbe2f64f1c1be5298b4717","slug":"61522262774-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहर खुरानी गिरोह का सदस्य दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जहर खुरानी गिरोह का सदस्य दबोचा
Updated Thu, 29 Mar 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लूटी गई चार ई-रिक्शा कराई बरामद
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन पुलिस ने जहर खुरानी गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। उसकी निशानदेही पर लूटी गई चार ई- रिक्शा पुलिस ने बरामद की है।
सिविल लाइन थाने पर तैनात उप निरीक्षक तारिक वसीम को सूूचना मिली थी कि ई रिक्शा लूटने वाले गिरोह के दो बदमाश लूटी गई ई रिक्शा में बैठे हुए हैं। सूचना पर पुलिस टीम के साथ बताए गए स्थान की घेराबंदी कर एक आरोपी को ई रिक्शा सहित दबोच लिया, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया। इंस्पेक्टर डीके त्यागी ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश सरधना निवासी अहसान व उसका फरार साथी सलीम निवासी सरधना है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर लूटी गई तीन और ई रिक्शा भी बरामद की हैं। पुलिस ने पकडे़ गए आरोपी को जेल भेज दिया है और फरार आरोपी की तलाश में लगी है। इंस्पेक्टर ने बताया कि ये सभी जहर खुरानी गिरोह के सदस्य है, जो चालको को नशीला पदार्थ खिला कर लूटते है। इस गिरोह के पांच सदस्य पहले पकड़े जा चुके है।
दुकान में चोरी
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन क्षेत्र में आर्यसमाज रोड पर इस्लामिया इंटर कॉलेज मार्केट में ट्रांसपोर्ट है। रात में चोरों ने ताले तोड़कर भीतर घुसे और गल्ले में रखी हुई नकदी, इनवर्टर बैटरी और अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
किशोरी से रेप का प्रयास
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी टेलर ने किशोरी के साथ रेप का प्रयास किया। लोगों ने आरोपी को दबोच कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। आरोपी शराब के नशा करता है। पीडिता के पिता की ओर से पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
राजस्थान पुलिस की दबिश
मुजफ्फरनगर। संगीन मामलों के आरोपी की तलाश में राजस्थान के अलवर की पुलिस ने शहर कोतवाली क्षेत्र में दबिश दी। अलवर पुलिस ने बताया कि खालापार निवासी व्यक्ति उनके थाने से वांछित चल रहे हैं। उन्होंने शहर कोतवाली में अपनी आमद दर्ज कराकर कोतवाली पुलिस के साथ आरोपी की तलाश में दबिश दी, लेकिन आरोपी पुलिस के हाथ नहीं आ सके।
अस्पताल से मरीज गायब
मुजफ्फरनगर। रेलवे स्टेशन परिसर में बेहोशी की हालत में पड़ा मिला व्यक्ति जिला अस्पताल से गायब हो गया। अस्पताल के डॉक्टरों ने इस संबंध में शहर कोतवाली पुलिस को सूचना दे दी है।