{"_id":"5ab943d54f1c1ba2238b75b1","slug":"61522090965-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिस्ट्रीशीटर कच्ची शराब बनाता पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हिस्ट्रीशीटर कच्ची शराब बनाता पकड़ा
Updated Tue, 27 Mar 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
हिस्ट्रीशीटर को कच्ची शराब बनाते पकड़ा
पुरकाजी। पुलिस ने रविवार रात खादर के ग्राम दादूपुर के जंगल में छापा मारकर कच्ची शराब बना रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी हिस्ट्रीशीटर है। पुलिस ने मौके से 35 लीटर कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण कब्जे में लेकर मौके से मिले लाहन को जंगल में ही नष्ट कर दिया। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपी गुरमेज उर्फ पप्पू निवासी दादूपुर को जेल भेज दिया।
छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज
पुरकाजी। पुलिस ने कस्बे के मोहल्ला तुर्कीस्तान निवासी शहजाद की तहरीर पर मोहल्ले के ही एक युवक के विरुद्ध घर में घुसकर छेड़छाड़ करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर आरोपी खुशनसीब को गिरफ्तार कर लिया है।
संगठन की मजबूती पर बल
पुरकाजी। कस्बे में आरएसएस ने नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा विक्रम संवत 2075 मनाया गया। इस मौके पर एसडी इंटर कालेज में कार्यक्रम हुआ, जिसमें एकत्र हुए कार्यकर्ताओं को आरएसएस के जिला सह कार्यवाह संजय कुमार ने देश की संस्कृति की जानकारी देकर संगठन को मजबूत बनाने की अपील की। बाद में स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में कस्बे में पथ संचलन किया। इस मौके पर प्रमोद कुमार, दिनेश कुमार, दुष्यंत कुमार, नरेंद्र, भाजपा विधायक प्रमोद उंटवाल, संजय वर्मा, राजेश्वर गुप्ता, मनीष गोयल, अनूप गोयल, धीरज गर्ग, डॉ संदीप वर्मा, हरिराम सक्सेना, पंकज त्यागी, विरेंद्र सिंह, अनिमेष वर्मा, राजू राठी, मनोज चौहान,आकाश गोयल,राजू सोढी,विपुल गोयल,केपी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
काली माता मंदिर पर भंडारा
पुरकाजी। कस्बे के मोहल्ला दक्षिणी चमारान के काली माता मंदिर में रामनवमी के उपलक्ष्य में भंडारे का आयोजन किया गया। सवेरे हवन पूजन किया गया। भाजपा विधायक प्रमोद उंटवाल ने माता काली की आरती के साथ भंडारे का शुभारंभ किया। आदित्य बल्लभ, डॉ ओपी गौतम, नरेश मिगलानी, विरेंद्र सिंह, राजू वर्मा, कनवर लाल वर्मा, शिवा चौधरी, सेवाराम आदि मौजूद रहे।