फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   किन्नर बने तीन युवकों की जमकर धुनाई

किन्नर बने तीन युवकों की जमकर धुनाई

Fri, 22 Sep 2017 12:52 AM IST
Updated Fri, 22 Sep 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
किन्नर बने तीन युवकों की जमकर धुनाई
जानसठ (मुजफ्फरनगर)। गांव राजपुर तिलौरा में तीन युवक किन्नर बनकर गांव में किसान के यहां जन्मे बच्चे की बधाई लेने के लिए गए थे। उसी दौरान असली किन्नर वहां पर पहुंच गए। असली किन्नरों ने तीनों युवकों की जमकर धुनाई कर डाली। एक किन्नर युवक को पुलिस को सौंप दिया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को राजपुर तिलौरा गांव में विकास पुत्र उदयवीर के यहां पुत्र का जन्म हुआ था। तीन किन्नर गाड़ी से उसके घर पुत्र के होने की बधाई देने के लिए पहुंच गए। जब वह नाच गाना कर रहे थे। उसी दौरान असली किन्नर मौके पर पहुंचे और फर्जी किन्नरों को पकड़ लिया। असली किन्नरों ने तीनों युवकों की धुनाई कर डाली। ग्रामीणों ने तीनों को पकड़कर पूछताछ की तो वह तीनों युवक नकली किन्नर निकले। ग्रामीणों ने कांधला निवासी युवक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। उसके दो साथी भाग निकले। जानसठ क्षेत्र के किन्नर रेशमा ने बताया कि ऐसे ही युवक असली किन्नरों को बदनाम करते हैं। इंस्पेक्टर कमल सिंह चौहान ने बताया कि तहरीर आने पर युवक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed