{"_id":"59adaadb4f1c1bf6278b52f0","slug":"61504553691-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कसेरवा और खतौला में जमकर संघर्ष, पथराव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कसेरवा और खतौला में जमकर संघर्ष, पथराव
Updated Tue, 05 Sep 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कसेरवा और खतौला में जमकर संघर्ष, पथराव
शाहपुर (मुजफ्फरनगर)। गांव कसेरवा में पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में जमकर संघर्ष हुआ। झगड़े में दोनों पक्षों से महिलाओं समेत करीब दस लोग घायल हो गए।
शाहपुर के गांव कसेरवा में सोमवार को लल्ला प्रधान और इरफान उर्फ भूरी के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर कहासुनी हो गई, तब ग्रामीणों ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत करा दिया। शाम के समय दोनों पक्ष एक बार फिर आमने-सामने आ गए और कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। इसी दौरान दोनों पक्षों में जमकर पथराव हुआ। झगड़े में पूर्व प्रधान की ओर उसकी पत्नी खुर्शीदा, मुर्शीद, शौकत, जमील और दूसरे पक्ष से साजिद, नईमा, परवीन आदि घायल हो गए। नईमा की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। गांव में हुई संघर्ष की घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल पहुंचाया। उधर, गांव खतौला में भी आपसी कहासुनी के बाद दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। झगड़े में कई लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौक़े पर पहुंची और घटना की जानकारी लेकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। गंभीर घायल शावेज पुत्र खुर्शीद को अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों पक्षों की ओर से नामजद तहरीर दी गई है। पुलिस कार्रवाई में लगी है।
पवन फुगाना और मनोज भौराकलां थानाध्यक्ष बने
मुजफ्फरनगर। एसएसपी अनंत देव ने क्राइम ब्रांच के एसआई पवन शर्मा को फुुगाना थानाध्यक्ष बनाया है, जबकि वहलना चौकी प्रभारी मनोज बालियान को भौराकलां एसओ बनाया है। दोनों को मीरापुर के जंगल में 50 हजार के इनामी बदमाश नितिन को मुठभेड़ में मार गिराने का इनाम मिला है।