{"_id":"595d35c24f1c1bd57b8b4691","slug":"61499280834-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ पर लटका मिला रिक्शा चालक का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेड़ पर लटका मिला रिक्शा चालक का शव
Updated Thu, 06 Jul 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
पेड़ पर लटका मिला रिक्शा चालक का शव
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली के न्याजूपुरा में बस्ती से बाहर जंगल में एक रिक्शा चालक का शव पेड़ पर लटका मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाया। कार्रवाई को लेकर मृतक के परिजनों ने हंगामा कर दिया। पीड़ित पक्ष ने कोतवाली के दरोगा और ठेकेदार के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस ने दरोगा का नाम काटने को कहा तो लोगों ने इंकार कर दिया। घंटों मौके पर बहसबाजी हुई, लेकिन विवाद नहीं सुलझा। शाम को पीड़ित पक्ष के लोगों ने एसएसपी आवास पर प्रदर्शन कर दरोगा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं होने तक शव को सुपुर्दे-खाक करने से इंकार कर दिया।
शहर कोतवाली के न्याजूपुरा निवासी उमरदीन (55) रिक्शा चलाने का काम करता था। सुबह परिजनों को उमरदीन का शव बस्ती से बाहर पेड़ से लटका मिला। परिजनों को मामले की जानकारी हुई तो मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। पुलिस ने आत्महत्या का मामला बताते हुए शव का पंचनामा भरकर मोर्चरी भिजवा दिया। रिपोर्ट दर्ज करने के लिए पुलिस ने तहरीर मांगी तो मृतक के परिजनों द्वारा दी गई तहरीर में ठेकेदार और कोतवाली के दरोगा आदेश त्यागी पर मृतक को पैसों के लेनदेन में टार्चर करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की गई। दरोगा के खिलाफ तहरीर लेने से पुलिस ने इंकार कर दिया। मौके पर हंगामा खड़ा हो गया। सूचना पर सीओ सिटी मणीलाल पाटीदार भी पहुंच गए। मौके पर और बाद में शहर कोतवाली में घंटों कार्रवाई को लेकर हंगामा होता रहा। पुलिस का नाम हटाने पर और पीड़ित नामजद रिपोर्ट दर्ज करने पर अड़े रहे। पूरे दिन मामले को लेकर हंगामा होता रहा। शाम के समय पीड़ित पक्ष के दर्जनों लोग एसएसपी आवास पहुंचे और मामले में दरोगा को नामजद करने की मांग की। वहां मिले अफसरों ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।