फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   न्यायालय से लौट रही विवाहिता के साथ मारपीट, तहरीर दी

न्यायालय से लौट रही विवाहिता के साथ मारपीट, तहरीर दी

Tue, 26 Feb 2019 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Feb 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
न्यायालय से लौट रही विवाहिता के साथ मारपीट, तहरीर दी
कोर्ट से लौट रही महिला के साथ मारपीट
विज्ञापन


देवबंद। मोहल्ला पठानपुरा की एक महिला ने पति सहित ससुरालियों पर कोर्ट से लौटते समय रास्ते में रोककर अभद्रता और मारपीट करने का आरोप लगाया। उसने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
पठानपुरा बेरियान निवासी गुलशाना ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि नौ सितंबर 2011 को उसकी शादी मुजफ्फरनगर के बघरा में हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालिए उसे परेशान रखने लगे। जिसके चलते उन्होंने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। इस मामले में उसने देवबंद न्यायालय में वाद भी दायर किया है। गुलशाना के मुताबिक 21 फरवरी को वह न्यायालय में इसी वाद की तारीख पर गई थी। आरोप है कि जब वह बाहर निकालकर सडक़ पर आई तो वहां पहले से खड़े पति समेत ससुरालियों ने उसे रोक लिया तथा उस पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाने लगे। जब उसने इससे इंकार किया तो वह गाली गलौज करने लगे। गुलशाना का आरोप यह भी है कि जब उसने इसका विरोध किया तो उक्त लोगों ने उसके साथ मारपीट शुरु कर दी। जिसमें वह घायल हो गई। इस दौरान लोगों की भीड़ जमा होते देख उक्त लोग जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिल गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


58 लोग मुचलकों में पाबंद किए
देवबंद। कोतवाली पुलिस ने लोकसभा चुनाव से पूर्व नगर एवं देहात क्षेत्र के 58 लोगों पर 107/16 की कार्रवाई करते हुए उन्हें मुचलकों में पाबंदी किया है।
पुलिस की ओर से फरीदपुर निवासी ओम उर्फ लाटन, मायापुर के हातम, बचीटी निवासी उमैद, शरीफ, भूरा इनायत, कालू, पाहुपुर निवासी इस्लाम, रामकुमार, नन्हेडा टिपटान निवासी सुरेश, भूरा, डाकोवाली निवासी मोहन, खेड़ा मुगल निवासी आनंद, कौरवां के सुशील, फलौदा रहमतपुर के राजपाल, झबीरन के नौशाद, जहीर, कुलसत के ब्रिजेश, लबकरी निवासी राहुल, सूरजभान, संजू, आत्माराम, किला के कल्लू, बेरुन कोटला निवासी इस्लाम, फिरोज, तलहेड़ी गांव निवासी सुरेंद्र, अब्दुल सलाम, शौकत, सतीश, शहीद और चंदेना कोली निवासी महिपाल सिंह को मुचलकों में पाबंद किया है। वहीं, पुलिस महमूदपुर गांव निवासी बिजेंद्र को 9 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। जिसे रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed