फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   कृष्णापुरी में नकली डिटर्जेंट फैक्टरी का भंडाफोड़

कृष्णापुरी में नकली डिटर्जेंट फैक्टरी का भंडाफोड़

Thu, 07 Feb 2019 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
कृष्णापुरी में नकली डिटर्जेंट फैक्टरी का भंडाफोड़
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मोहल्ला कृष्णापुरी में बृहस्पतिवार सुबह पुलिस ने नकली डिटर्जेंट पाउडर बनाने वाले फैक्टरी का भंडाफोड़ किया। मौके से फैक्टरी चला रहे युवक को गिरफ्तार कर डेढ़ हजार किलो नकली डिटर्जेंट के साथ ही घड़ी व व्हील ब्रांड के भरे व हजारों खाली रेपर बरामद किए हैं।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कृष्णापुरी में थाना पुलिस ने सूचना के आधार पर दिनेश जैन पुत्र चमनलाल जैन के मकान में दबिश दी। इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने बताया कि मकान में घड़ी व व्हील ब्रांड का नकली डिटर्जेंट बड़े पैमाने पर बनाया जा रहा था, जिसे पैकिंग कर जनपद के देहात क्षेत्रों के साथ ही अन्य स्थानों पर सप्लाई किया जाता था। एसआई अक्षय शर्मा के अनुसार, फैक्टरी चला रहे दिनेश जैन को गिरफ्तार कर लिया गया है। मौके से डेढ़ हजार किलो बना हुआ नकली डिटर्जेंट, करीब तीन क्विंटल सोडा, दो क्विंटल नमक, सौ-सौ ग्राम के सैकड़ों घड़ी व व्हील ब्रांड के नकली सर्फ के पैकेट और दोनों ब्रांड के हजारों खाली रेपर बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि मामले में घड़ी डिटर्जेंट के एसीएम लीगल मनोज कुमार ने आरोपी फैक्टरी मालिक के खिलाफ तहरीर दी है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन


करीब डेढ़ माह पूर्व भी पकड़ी थी सर्फ फैक्टरी
मुजफफरनगर। शहर कोतवाली पुलिस ने करीब डेढ़ माह पूर्व भी मोहल्ला कृष्णापुरी में ही एक मकान में चल रही नकली डिटर्जेंट फैक्टरी का भंडाफोड़ कर आरोपी को गिरफ्तार किया था। अब क्षेत्र में लगातार दूसरी अवैध फैक्टरी का भंडाफोड़ होने से साफ है कि नकली डिटर्जेंट बनाने का काम कृष्णापुरी क्षेत्र में कुटीर उद्योग का रूप ले चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed