{"_id":"5c4f5aaabdec224bc54a99ed","slug":"51548704426-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपनिरीक्षक पर दुर्व्यवहार का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपनिरीक्षक पर दुर्व्यवहार का आरोप
विज्ञापन
बुढ़ाना। तहसील के अधिवक्ता ने पुलिस उपनिरीक्षक पर पत्नी और बच्चों के साथ दुर्व्यवहार का आरोप लगाया। बार एसोसिएशन बुढ़ाना की बैठक में सर्वसम्मति से लिए गए निर्णय के अनुसार उपनिरीक्षक के निलंबन की मांग की गई। अधिवक्ताओं ने मंगलवार को न्यायालयों का बहिष्कार करते हुए कार्यों से विरत रहने का निर्णय लिया। तहसील के अधिवक्ता अलीम अहमद के प्रार्थना पत्र पर सोमवार को बार एसोसिएशन बुढ़ाना की आम सभा की बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में अलीम अहमद ने कोतवाली के उपनिरीक्षक शोबीर नागर पर अवैध तरीके से आवास में घुसने का आरोप लगाया। आरोप है कि उसकी पत्नी और बच्चों के साथ दुर्व्यवहार किया। इसी बात को लेकर अधिवक्ताओं की बैठक में घंटो विचार विमर्श के बाद सर्वसम्मति से उपनिरीक्षक शोबीर नागर के निलंबन की मांग की गई। निर्णय लिया गया कि उपनिरीक्षक के खिलाफ कार्रवाई न होने तक अधिवक्ता न्यायालयों में कार्य नही करेंगे। मंगलवार को सभी अधिवक्ता कार्यों से विरत रहते हुए आगे की कार्रवाई के बारे में विचार विमर्श करेंगे। इस मौके पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बाबू सिंह राठी सहित बार के सभी पदाधिकारी और अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।