{"_id":"6b0878d3ae81b52cbe0e3544","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-udh1002-143355-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: प्रतिबंधित बीपीएन चलाने वाला व्यक्ति गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: प्रतिबंधित बीपीएन चलाने वाला व्यक्ति गिरफ्तार
विज्ञापन
रामनगर। जिला उधमपुर में सार्वजनिक व्यवस्था और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला मजिस्ट्रेट की ओर से जारी प्रतिबंधात्मक आदेश का उल्लंघन करने के आरोप में रामनगर पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी मोबाइल फोन पर प्रतिबंधित वीपीएन (वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क) सेवा का इस्तेमाल कर रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार पुलिस थाना रामनगर की तकनीकी निगरानी टीम (टेक्निकल सर्विलांस टीम) की ओर से की गई जांच के दौरान सामने आया कि तहसील रामनगर के बडोल निवासी यूसुफ अली पुत्र नजीर अली अपने मोबाइल फोन पर वीपीएन सेवा का इस्तेमाल कर रहा था। यह जिला प्रशासन की ओर से जारी आदेश का उल्लंघन पाया गया।
गौरतलब है कि जिला मजिस्ट्रेट उधमपुर ने 25 नवंबर 2026 को जिले की सीमा के भीतर वीपीएन सेवाओं के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया है। यह आदेश सार्वजनिक व्यवस्था और सुरक्षा बनाए रखने के उद्देश्य से जारी किया गया है। मामले की जानकारी मिलते ही रामनगर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना रामनगर में एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।