फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   दिल्ली जीआरपी युवक को उठा कर ले गई

दिल्ली जीआरपी युवक को उठा कर ले गई

Mon, 14 Jan 2019 12:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jan 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली जीआरपी युवक को उठा कर ले गई
दिल्ली जीआरपी युवक को उठा कर ले गई
विज्ञापन

भोपा। नन्हेड़ी निवासी युवक को दिल्ली पुलिस उठा कर ले गई। इस मामले की परिजनों को कोई जानकारी नहीं है। रविवार को दिल्ली जीआरपी पुलिस सुबह से ही भोपा में डेरा डाले थी। पुलिस ने क्षेत्र के गांव नन्हेड़ी में युवक की तलाश में उसके मकान पर दबिश भी दी। नहीं मिलने पर पुलिस टीम थाने पर बनी रही। देर शाम युवक को भोपा बाजार से गिरफ्तार कर ले गई।

सीकरी दरगाह में उर्स शुरू
भोपा। दरगाह शरीफ सीकरी में पांच दिवसीय उर्स का शुभारंभ धार्मिक श्रद्धा के साथ हो गया। इस मौके पर जलसे का आयोजन हुआ। दरगाह पर लगे मेले में झूलों व अन्य मनोरंजन के साधन सहित अनेक प्रकार के प्रतिष्ठानों लगे हैं। भोपा क्षेत्र के सीकरी गांव में 49 वें उर्स लतीफी का रविवार शाम आगाज हुआ। इस अवसर पर धर्मगुरुओं ने जलसे के दौरान अपने संबोधन में पैगंबर मोहम्मद साहब की शिक्षाओं को ग्रहण कर शांति के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। वहीं, उर्स में शिरकत के लिए दूरदराज से श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया है। इस मौके पर जहां महिलाओं व बच्चों की वस्तुओं की दुकानें लगाई गई है। उर्स के दौरान कव्वालियों का भी आयोजन होता हैं। इस मौके पर हजरत सूफी हिफ्जुर्रहमान लतीफी, सूफी हबीबुर्रहमान लतीफी, हाफिज अली हसनैन, मौलाना नूरूल हसनैन, मौलाना उमर, अदील हबीब आदि व्यवस्था बनाने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन


युवती की बरामदगी की गुहार
भोपा। क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी पुत्री पिछले तीन दिन से गायब है, जिसकी तलाश कर ली गई है। कहीं पता नहीं चल पाया हैं। परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर बरामदगी की गुहार लगाई है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed