फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   दगाबाज दोस्त ने दो लाख रुपये लूटकर टेलर की हत्या कर डाली

दगाबाज दोस्त ने दो लाख रुपये लूटकर टेलर की हत्या कर डाली

Fri, 28 Dec 2018 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Dec 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
दगाबाज दोस्त ने दो लाख रुपये लूटकर टेलर की हत्या कर डाली
दगाबाज दोस्त ने कर दी सरताज की हत्या
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। पुलिस ने टेलर मास्टर सरताज हत्याकांड का खुलासा कर दिया। उसका साथी ही दगाबाज निकला। हत्यारोपी दोस्त ने अपने बहनोई के साथ मिलकर टेलर से दो लाख रुपये की नकदी लूट ली और गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्यारोपी के घर से लूटी गई 97 हजार रुपये की नकदी और हत्या में प्रयुक्त कार सहित मृतक का अन्य सामान बरामद किया। इस मामले में दूसरा आरोपी अभी फरार है।
बृहस्पतिवार को सीओ डॉ राजीव कुमार सिंह ने मोहल्ला मिटठूलाल निवासी टेलर मास्टर सरताज पुत्र अली मोहम्मद हत्याकांड के खुलासे की जानकारी पत्रकारों को दी। पुलिस ने बताया कि इसी मोहल्ले का आस मोहम्मद उर्फ आशु पुत्र जहीर दर्जी सरताज का दोस्त था। पुलिस ने आस मोहम्मद उर्फ आशू को बृहस्पतिवार को उसके घर से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आस मोहम्मद ने दर्जी सरताज की हत्या करने का जुर्म कबूल कर लिया। आस मोहम्मद ने बताया कि 21 दिसंबर को उसको पता था कि दर्जी सरताज के पास किसी से लॉटरी के दो लाख रुपये आने वाले हैं। इसलिए उसने दो लाख रुपये लूटने की साजिश में अपने बहनोई मेरठ निवासी हाल मोहल्ला इस्लामनगर निवासी अकरम पुत्र उस्मान को शामिल किया। 21 दिसंबर की शाम को करीब 7 बजे वह दर्जी की दुकान पर पहुंचा और उसे वहां से कहीं चलने को कहकर चल दिया। आस मोहम्मद और उसका बहनोई कार में दर्जी को लेकर बुढ़ाना रोड की ओर चल दिए। कार से तीनों हाईवे के रास्ते से करीब रात के आठ बजे भैंसी कट के पास पहुंचे। गांव भैंसी के पास गफूर के ईंट भट्ठे के निकट कार रोकी। कार रोककर साले और बहनाई ने तमंचा दिखाकर दर्जी से दो लाख रुपये की नकदी लूट ली। इसके बाद कार के अंदर से अकरम ने तमंचे से दर्जी के सिर में गोली मार दी। कार में गोली मारने के बाद दोनों ने कार से शव को सड़क किनारे डाल दिया। 22 दिसंबर की सुबह पुलिस को लापता दर्जी का शव पड़ा मिला। पुलिस ने मुख्य आरोपी आस मोहम्मद के घर से लूटी गई दो लाख में से 97 हजार रुपये की नकदी, हत्या में प्रयुक्त कार तथा मृतक का आधार कार्ड, एटीएम और पैन कार्ड भी बरामद किया। पुलिस ने मुख्य आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरे से पकड़ में आया मुख्य आरोपी
पालिका मार्केट में सरताज की दुकान थी। था। 21 दिसंबर की शाम को आस मोहम्मद दुकान से दर्जी को अपने साथ लेकर पीछे की रास्ते से मार्किट से होते हुए जीटी रोड पर निकला था। पालिका मार्किट में एक चिकित्सक की दुकान पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। इस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में आस मोहम्मद की दर्जी के साथ जाते हुए की तस्वीर कैद हो गई। पुलिस ने फुटेज को कब्जे में लेकर तस्वीर की परिजनों और मृतक के अन्य दोस्तों से पहचान कराई, जिन्होंने फुटेज में आस मोहम्मद की तस्वीर होने की पुष्टि कर दी। जिससे वह पुलिस की पकड़ में आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबूत मिटाने के लिए मेरठ में डग पर कार धुलवाई
सीओ ने बताया कि टेलर सरताज की गोली मारकर हत्या करने पर कार की सीट पूरी तरह से खून से सनी थी। सुबूत मिटाने के लिए 22 दिसंबर को शाम के समय आस मोहम्मद और उसका बहनोई अकरम कार को लेकर मेरठ में पहुंचे। इन दोनों ने कार को छिपी टैंक मेरठ के इलाके में किसी डग पर कार को धुलवाया था। कार को धुलवाने के बाद आस मोहम्मद ने घर में लाकर कार को खड़ी कर दी थी।

लूट के रकम बांटने को लेकर भी हुआ था झगड़ा
पुलिस ने बताया कि टेलर सरताज से लूटे गए दो लाख रुपये की नकदी को हत्यारोपी आस मोहम्मद और अकरम ने आपस में एक-एक लाख रुपये बांटे। आस मोहम्मद ने लूट के रुपये ज्यादा लेने की बात की थी। आस मोहम्मद का कहना था कि उसने अपनी कार को इस्तेमाल किया और कार को धुलवाने में भी पैसे खर्च हुए हैं। इसकी बात को लेकर साला और बहनोई के बीच झगड़ा भी हुआ था।

दोस्तों से व्हाटसएप चलवाता था
सीओ ने बताया कि टेलर पढ़ालिखा नहीं था। इसलिए वह अपने दोस्तों से ही अपने मोबाइल फोन पर व्हाटसअप और फेसबुक चलवाता था। दोस्तों से ही मेसेज टाइप करता था। इसलिए दोस्तों को सरताज के मोबाइल परआने वाले सभी मेसेज की जानकारी होती थी।


कार की सीट से एक बुलेट निकला
विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम ने हत्यारोपी की कार की जांच पड़ताल की। टीम को जांच पड़ताल करने पर कार की सीट में से एक बुलेट मिला तथा खून के धब्बे मिले हैं। टीम ने बुलेट और खून के धब्बों को जांच पड़ताल करने को ले लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed