{"_id":"5bf6fc13bdec2241cf75d110","slug":"51542913043-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदर को पत्थर मारने को लेकर मारपीट, महिला घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंदर को पत्थर मारने को लेकर मारपीट, महिला घायल
Updated Fri, 23 Nov 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
रतनपुरी। गांव भनवाड़ा में बंदर को पत्थर मारने पर दो पक्षों मेें मारपीट हो गई। जिसमें एक महिला घायल हो गई।
गांव भनवाड़ा निवासी सलमा पत्नी फराकत ने थाने पर तहरीर देकर बताया कि उसके पड़ोसी बाबू पुत्र हारुन के घर से किसी ने बंदर को पत्थर मार दिया। पत्थर अपने घर में बैठी सलमा पत्नी फराकत को जा लगा। जिससे वह घायल हो गई। इस बात को लेकर सलमा ने अपने पड़ोसी बाबू से एतराज जताया तो बाबू, हारुन पुत्र फौजू और उनकी महिलाओं ने सलमा पर हमला कर दिया। जिसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। पीड़िता सलमा ने थाने में सूचना दी। मारपीट के बाद दोनों पक्ष थाने पहुंचे। थाने पर गांव के संभ्रांत लोगों ने दोनों पक्षों के लोगों को समझा बुझाकर समझौता करा दिया।