फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   छात्रों ने शिक्षक व चपरासी पर किया हमला

छात्रों ने शिक्षक व चपरासी पर किया हमला

Sat, 15 Sep 2018 12:23 AM IST
Updated Sat, 15 Sep 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
छात्रों ने शिक्षक व चपरासी पर किया हमला
छात्रों ने शिक्षक और चपरासी पर किया हमला
विज्ञापन

तितावी। बघरा स्थित स्वामी कल्याण देव डिग्री कॉलेज में शुक्रवार को छात्रवृत्ति फार्म जमा करने को लेकर छात्रों ने शिक्षक और चपरासी पर हमला कर दिया। दोनों के साथ मारपीट करते हुए तमंचे लहराते हुए कॉलेज परिसर में तोड़फोड़ भी की गई। कॉलेज स्टाफ ने किसी तरह खुद को कमरे में बंद कर जान बचाई। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर हमलावरों को चिह्नित करने का प्रयास कर रही है।

बघरा स्थित स्वामी कल्याण देव डिग्री कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष का हैदरनगर निवासी छात्र शुक्रवार को कॉलेज में छात्रवृत्ति का फार्म जमा करने आया था। यहां फार्म जमा कर रहे संस्कृत के शिक्षक सत्यकांत आर्य ने उसे साढे़ बारह बजे आने के लिए कहा। आरोप है कि इसी बात को लेकर उसने शिक्षक के साथ गाली गलौज शुरू कर दी। इस पर कॉलेज स्टाफ ने आरोपी छात्र को कॉलेज से बाहर निकाल दिया। कुछ देर बाद ही आरोपी छात्र दूसरे कॉलेज के 15-20 छात्रों को लेकर वहां पहुंच गये। सभी छात्रों ने मुंह पर रुमाल बांधे थे और हाथों में लाठी डंडे, बेल्ट व तमंचे लिए हुए थे। कॉलेज के अंदर पहुंचते ही छात्रों ने परिसर में तोड़फोड़ शुरू कर दी। जिससे वहां भगदड़ मच गई। छात्रवृत्ति फार्म जमा करने वाले कमरे में पहुंचकर वहां मौजूद शिक्षक सत्यकांत के साथ मारपीट की गई। चपरासी दुष्यंत ने शिक्षक को बचाने का प्रयास किया तो उसकी भी छात्रों ने पिटाई कर दी। कॉलेज की छात्राओं और महिला शिक्षिकाओं के साथ भी हमलावरों ने बदसलूकी की। जिससे कॉलेज में अफरातफरी का माहौल बन गया। कॉलेज स्टाफ ने खुद को कमरों के अंदर बंद कर किसी तरह अपनी जान बचाई। घटना की सूचना मिलते ही एसओ सूबे सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंच गये। जिन्हें देख हमलावर छात्र वहां से फरार हो गए। मामले में कॉलेज प्रशासन ने हैदरनगर निवासी छात्र व उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस कॉलेज परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर हमलावरों को चिह्नित करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed