{"_id":"5b7f04f142c792464f496bb6","slug":"51535050993-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कच्ची शराब माफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कच्ची शराब माफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
Updated Fri, 24 Aug 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
शराब माफिया के खिलाफ छापेमारी
मुजफ्फरनगर/ पुरकाजी। शामली के चर्चित शराब कांड के बाद जनपद में भी कच्ची शराब को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत बृहस्पतिवार को एसओजी व पुलिस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ताबड़तोड़ छापेमारी की। इस दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए छह सौ से अधिक पन्नियों में भरी कच्ची शराब बरामद की। वहीं, कार्रवाई के डर से कई शराब माफिया भूमिगत हो गए। शामली जनपद में कच्ची शराब पीने से पांच ग्रामीणों की मौत के बाद से जनपद में भी कच्ची शराब माफिया के खिलाफ कार्रवाई जोरों पर है। बुधवार देर रात एसओजी व थाना पुलिस ने संयुक्त टीम बनाते हुए कच्ची शराब माफिया के खिलाफ बड़ा अभियान चलाते हुए खादर क्षेत्र के साथ ही कई गांवों में ताबड़तोड़ छापेमारी की। एसएचओ इंस्पेक्टर विजय सिंह ने बताया कि कच्ची शराब माफिया के खिलाफ कार्रवाई के इस अभियान में पूरी रात छापेमारी जारी रही, जिसमें दो शराब माफिया को गिरफ्तार किया गया।