{"_id":"5b5623ba4f1c1b0c718b5c32","slug":"51532371898-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजा
Updated Tue, 24 Jul 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहपुर। बरेली की एक महिला को प्रेम जाल में फंसाकर शादी करने का झांसा देकर उसका यौन शोषण करने वाले कस्बा निवासी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, कस्बा निवासी शौकीन पुत्र अख्तर कपड़े बेचने का काम करता है। कुछ समय पूर्व वह बरेली गया था, जहां उसने एक महिला को प्रेमजाल में फंसा लिया। इसके बाद आरोपी ने महिला को शादी का झांसा देकर पति से तलाक कराया, फिर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने लगा। शादी से इंकार करने पर पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिस पर पुलिस ने आरोपी शौकीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उधर, क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी को बहला फुसलाकर ले जाने के बाद उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी फिरोज पुत्र तराबुदीन को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है ।
हिंदू संगठित हैं तो सुरक्षित होगा देश: कुलदीप
शाहपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला व्यवस्था प्रमुख कुलदीप कुमार ने कहा कि संघ के माध्यम से देशवासियों में समर्पण की भावना जागृत होती है । उन्होंने कहा कि यदि हिंदू संगठित है तो देश सुरक्षित है । सिद्ध पीठ गोकुला देवी मंदिर में आयोजित गुरु दक्षिणा पर्व पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आरएसएस के जिला व्यवस्था प्रमुख कुलदीप कुमार ने कहा कि आरएसएस समाज उत्थान का कार्य करने के साथ ही समाज के लोगों को संगठित करने का भी कार्य करता है । उन्होंने उपस्थित लोगों से आह्वान किया कि वे एकजुट होकर देश को मजबूत करने का कार्य करें। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंडित त्रिलोकी नाथ शास्त्री ने की। नगर संचालक योगेंद्र देव, नगर कार्यवाह संदीप बंसल, गौ सेवा प्रमुख विजय बंसल, अजय कुमार व गौरव आदि मौजूद रहे।