{"_id":"5b4262c54f1c1b3d5e8b4744","slug":"51531077317-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किन्नरों में मारपीट, थाने में हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किन्नरों में मारपीट, थाने में हंगामा
Updated Mon, 09 Jul 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
पुरकाजी। कस्बे की निवासी रेशमा नामक मंगलामुखी ने रविवार को थाने में तहरीर देकर बताया कि वह अपने साथी के साथ क्षेत्र के सुवाहेड़ी गांव में बधाई मांगने गया था। आरोप है कि दूसरे पक्ष के मंगलामुखी ने उसे घेरकर अकारण गाली-गलौच की। विरोध करने पर आरोपियों ने रेशमा के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया और फिर धमकी देकर वहां से भगा दिया। घटना को लेकर दोपहर के समय पीड़ित रेशमा साथी के साथ थाने पहुंचा और हमलावरों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग करते हुए जमकर हंगामा किया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
झगड़ा कर रहे छह लोगों का चालान
पुरकाजी। थाना पुलिस ने रविवार को अलग-अलग मामलों में छह लोगों को हिरासत में लेते हुए उनका शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया। कस्बे के मोहल्ला कस्सावान में नूर मौहम्मद का मकान विवाद में अपने भाई सद्दाम से झगड़ा हो रहा था, जिस पर दोनों भाइयों को पकड़ा गया। वहीं, शावेज को हंगामा करने, काला निवासी भदौला, सोनू निवासी खेड़की व अंकित निवासी प्रह्लादपुर को लेनदेन के विवाद में पकड़कर सभी का शांतिभंग में चालान कर दिया गया।