फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   हमले में निजी स्कूल का एमडी घायल

हमले में निजी स्कूल का एमडी घायल

Wed, 27 Jun 2018 12:49 AM IST
Updated Wed, 27 Jun 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
हमले में निजी स्कूल का एमडी घायल
हमले में निजी स्कूल का एमडी घायल
विज्ञापन

बुढ़ाना। चार युवकों ने निजी स्कूल के एमडी पर हमला कर घायल कर दिया। घायल एमडी ने हमलावरों पर रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। सृजन एकेडमी के स्वामी अरुण सैनी मंगलवार को शाम करीब पांच बजे कार से स्कूल से अपने घर आया था। घर के सामने कार रुकते ही चार युवकों ने उसे घेर लिया। आरोप है कि चारों युवकों ने अरुण सैनी पर हमला बोल दिया। इस हमले में अरुण सैनी घायल हो गया। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। आरोप है कि हमलावर अरुण सैनी से रंगदारी की मांग कर रहे हैं। पीड़ित ने दो को नामजद करते हुए दो अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।


मारपीट में तीन घायल
बुढ़ाना। बच्चों के विवाद को लेकर हुई मारपीट में तीन ग्रामीण घायल हो गए। हुसैनपुर कलां गांव में मंगलवार को शाम करीब पांच बजे बच्चों के विवाद को लेकर सरफराज आदि की गांव के ही सलमान आदि के साथ कहासुनी के बाद गालीगलौज व मारपीट हो गई। आरोप है कि सलमान आदि ने सरफराज आदि पर हमला कर दिया। इस हमले में सरफराज, इमरान व कैंश घायल हो गए। घायलों को कस्बे की सीएचसी पर भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed