फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   युवक की हत्या कर शव जलाया

युवक की हत्या कर शव जलाया

Wed, 06 Jun 2018 12:28 AM IST
Updated Wed, 06 Jun 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
युवक की हत्या कर शव जलाया
युवक की हत्या कर शव जलाया
विज्ञापन

मीरापुर (मुजफ्फरनगर)।
युवक की फांसी लगाकर हत्या करने के बाद हत्याभियुक्तों ने उसके शव को जला दिया। खेड़ी के जंगल में जली हुई लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटनास्थल को लेकर मीरापुर और मेरठ के बहसूमा थाने की पुलिस कई घंटे सीमा विवाद में उलझी रही। बाद में सीओ जानसठ के निर्देश पर मीरापुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि युवक की हत्या करके शव को यहां लाकर जलाया गया है, ताकि उसकी पहचान न हो सके। पुलिस ने अज्ञात में हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मेरठ के थाना बहसूमा के गांव मोड़ कलां निवासी किसान महावीर पुत्र जाहारिया ने मंगलवार को मीरापुर और बहसूमा पुलिस को सूचना दी कि युवक की जली हुई लाश उनके खेत में पड़ी है। सूचना मिलने पर दोनो थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। घंटों सीमा विवाद में पुलिस उलझी रही। घटना की जानकारी मिलने पर सीओ जानसठ एसकेएस प्रताप मौके पर पहुंचे और लेखपाल को बुलाकर घटनास्थल की जांच कराई। जांच में घटनास्थल मीरापुर थानाक्षेत्र के गांव खेड़ी सराय में पाया गया। सीओ के निर्देश पर एसओ मनोज चौधरी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ ने बताया कि युवक के शव के गले में कपड़ा बंधा होने से अनुमान है कि बदमाशों ने युवक की फांसी लगाकर हत्या की और शव को किसी बोरे में भरकर मीरापुर और बहसूमा थाने की सीमा पर एक खेत में डालकर आग लगा दी। पुलिस के मुताबिक अभी तक शव की शनाख्त नहीं हो सकी है। सीओ ने भी थाना बहसूमा, रामराज, मीरापुर से प्राप्त जानकारी के आधार पर बताया कि तीनों थानों में किसी युवक की गुमशुदगी भी दर्ज नहीं है। पुलिस मौके से सबूत एकत्र कर हत्याभियुक्तों तक पहुंचने के प्रयास में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed