फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   महिला को जहर देकर हत्या का प्रयास

महिला को जहर देकर हत्या का प्रयास

Tue, 01 May 2018 01:28 AM IST
Updated Tue, 01 May 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
महिला को जहर देकर हत्या का प्रयास
मुजफ्फरनगर।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला दक्षिणी खालापार निवासी गुलफ्शां का निकाह तीन साल पहले मोहल्ला किदवईनगर के शावेज से हुआ था। आरोप है कि निकाह के बाद से ही ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर विवाहिता का उत्पीड़न करते हैं। परिजनों ने उसके ससुरालियों को 50 हजार रुपये ओर दे दिए थे, लेकिन वे कार और एक लाख रुपये की मांग कर रहे थे। इसी को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित करते है। आरोप है कि सोमवार दोपहर विवाहिता के ससुरालियों ने जहर देकर उसकी हत्या की कोशिश की। उसकी हालत बिगड़ने पर ससुराल वाले फरार हो गए। इसी दौरान पड़ोस की महिला घर पहुंची, तो उसने विवाहिता को तड़फते देखा और परिजनों को सूचना देकर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। विवाहिता के परिजनों ने ससुरालियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed