{"_id":"5ae0cef84f1c1b330a8b6876","slug":"51524682488-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इतेफाकिया घटना दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इतेफाकिया घटना दर्ज
Updated Thu, 26 Apr 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीरापुर। पुरानी सब्जी मंडी निवासी युवक की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने मृतक के भाई की ओर से इत्तेफाकिया घटना दर्जकर मामले को निपटा दिया। पंजाबी कालोनी निवासी जान मौहम्मद उर्फ नैना पुत्र शरीफ की मंगलवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मृतक के शरीर पर मिले चोटों के निशान से लोगों का कहना था कि उसकी कुछ युवकों ने हत्या की है। मृतक के भाई उमर दराज ने पुलिस को लिखकर दिया कि उसका भाई शराब पीने का आदी था और नशे की हालत में सड़क पर गिरने से मौत हुई है। तहरीर के आधार पर जान मौहम्मद की मौत को इत्तेफाकिया दर्जकर मामले को निपटा दिया।
गोवंश मुक्त कराए, चालक गिरफ्तार
छपार। पुलिस ने कटान करने को लेकर जाते समय तीन गोवंश को मुक्त कराते हुए गाड़ी के चालक को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को बरला पुलिस चौकी की पुलिस ने चेकिंग के दौरान मुजफ्फरनगर की ओर एक टाटा मैजिक आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस उसे पकड़ लिया। उसमें से तीन गाय मिलीं, जिनको कटान करने को ले जाया जा रहा था। पुलिस ने चालक शमशाद निवासी गांव बदरखा, थाना छपरौली, जनपद बागपत को पकड़ लिया। पुलिस ने गायों को गौशाला में भेज दिया।