फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   दो पक्षों के बीच संघर्ष में कई घायल

दो पक्षों के बीच संघर्ष में कई घायल

Sun, 11 Mar 2018 10:56 PM IST
Updated Sun, 11 Mar 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
दो पक्षों के बीच संघर्ष में कई घायल
दो पक्षों के बीच संघर्ष में कई घायल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लद्दावाला में दो पक्षों के बीच हुए संघर्ष में कई लोग घायल हो गए, दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
लद्दावाला निवासी अनीस अहमद व दिलशाद उर्फ दिल्ला पक्ष के बीच किसी बात को लेकर संघर्ष हो गया। दोनो पक्षों के लोगे आमने सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे और धारदार हथियार चले। झगडे़ में दोनों आरे से कई लोग घायल हो गए। घटना से मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अनीस अहमद ने दिलशाद व उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ तथा दूसरे पक्ष से नूर फातिमा ने अनीस अहमद आदि के खिलाफ शहर कोतवाली पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनो पक्षों की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन

दंपति पर हमला
मुजफ्फरनगर। बधाई खुर्द निवासी नीतू पुत्री ब्रजवीर ने शहर कोतवाली पर रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोप है कि पड़ोसी सत्यम ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसके घर में घुस कर पिता ब्रजवीर और मां मुनेश को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पासपड़ोस के लोगों ने उनकी जान बचाई। घायलों का चिकित्सालय में उपचार चल रहा है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोकशी करते दबोचा, तीन फरार
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस ने सूजडू में एक मकान में गोकशी कर रहे युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा है, तीन आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने एक गाय बरामद की है। पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी सूजडू निवासी राशिद हैं तथा फरार आरोपी महताब, सरताज व आशु हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है। पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

इंस्पेक्टर पर अपहरण के प्रयास का आरोप
मुजफ्फरनगर। एक महिला ने पुलिस इंस्पेक्टर पर बेटे के अपहरण के प्रयास व मारपीट के अलावा महिलाओं से अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए अदालत में शिकायत की है। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कृष्णापुरी निवासी महिला का आरोप है कि बिजनौर में तैनात इंस्पेक्टर अन्य पुलिस वालों के साथ गाड़ी में सवार होकर उसके घर आया और परिवार के लोगों के साथ गालीगलौज करते हुए मारपीट की तथा महिलाओं के साथ अभद्रता की। आरोप है कि उक्त लोगों ने उसके पुत्र को जबरन गाड़ी में डाल लिया। इस बीच मोहल्ले के लोग जमा हो गए और कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, जिस पर आरोपी हत्या व झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देते हुए चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed