{"_id":"5a945a124f1c1bd04b8b7ee7","slug":"51519671826-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब की भट्ठी पकड़ी, एक धरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब की भट्ठी पकड़ी, एक धरा
Updated Tue, 27 Feb 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब की भट्ठी पकड़ी, एक धरा
भोपा। पुलिस ने सीकरी के खादर दलदल क्षेत्र में अवैध रूप से शराब बनाने की भट्ठी पकड़ी है। पुलिस 80 लीटर शराब और उपकरण के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि मुखबिर ने की सूचना सीकरी चौकी प्रभारी रोहताश कुमार, एसआई बीर सिंह, अनीस अहमद, मनोज कुमार की टीम ने अलमावाला गांव के खादर क्षेत्र में छापा मारा। इस दौरान मौके से शराब की भट्ठी चलती मिली। यहां पर सरजीत सिंह पुत्र महेंद्र कार्य करता पकड़ा गया है। पुलिस ने मौके से 80 लीटर शराब, उपकरण बरामद किया है। इसके आवा पांच सौ लीटर लाहन को मौके पर ही नष्ट किया गया। पकड़े गए आरोपी का पुलिस ने सोमवार चालान किया है।
हत्यारोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा
भोपा। एक सप्ताह पूर्व हुई महिला की हत्या में पुलिस ने उसके पति को गिरफ्तार किया है। हत्याकांड में पति समेत ससुराल पक्ष के पांच लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर में एक सप्ताह पूर्व दो बच्चों की मां पूजा की ससुराल पक्ष के लोगों ने हत्या कर थी। सबूत छिपाने के उद्देश्य से उसका शव जला दिया गया था। गांव के चौकीदार जगमेर की ओर से पति पहल सिंह, ससुर तेजपाल सिंह, सास कमलेश, खिंदडियां निवासी कटारा व उसके चचेरे भाई के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। हत्याकांड में ससुर तेजपाल को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। सोमवार को हत्यारोपी पति पहल सिंह को पुलिस ने जट मुझेड़ा बस स्टेंड से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एसएसआई लेखराज ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
शिविर में रोगियों को किया उपचार
भोपा। गांव युसुफपुर के जनता इंटर कालेज के सेवा योजना में सोमवार को नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डॉ विरेंद्र सिंह ने दर्जनों मरीजों का चिकित्सा परीक्षण कर दवाईयां वितरित की। चिकित्सकों ने ग्रामीणों को बदलते मौसम के सावधानी बरतने के उपाय बताए। कार्यक्रम अधिकारी संजीव कुमार, हरेंद्र सिंह, भीष्म सिंह, मुंशी, गुड्डू, रोहित, लक्की, सागर, सचिन आदि मौजूद रहे।
महाराज के साथ मारपीट
भोपा। थाना क्षेत्र के गांव बेलड़ा निवासी रामपाल महाराज गांव में ही कुटी बनाकर रहता है। रविवार रात कुछ लोगों ने उसके आवास पर हमला बोल दिया। उसके साथ मारपीट कर फरार हो गए। पीड़ित ने थाने पर तहरीर दी है।