{"_id":"59a1c8894f1c1bf61e8b493a","slug":"51503774857-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका से मिलने आए युवक को जमकर पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमिका से मिलने आए युवक को जमकर पीटा
Updated Sun, 27 Aug 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेमिका से मिलने आए युवक को जमकर पीटा
तितावी(मुजफ्फरनगर)। लखान गांव में शुक्रवार को शादीशुदा प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। गांव के लोगों ने पुलिस को सूचना देकर उसकी जान बचाई। हमले में प्रेमी को काफी चोटें आई हैं।
तितावी पुलिस के अनुसार गांव बिराल थाना रमाला बागपत निवासी गोविंद हरियाणा के कुरुक्षेत्र में ईंट भट्ठे पर तितावी थाना क्षेत्र के एक गांव मेंअपनी बुआ के साथ ईंट पथाई का काम करता था। इस दौरान बुआ की लड़की से उसका प्रेम प्रसंग हो गया। इसकी जानकारी लड़की के परिजनों को लग गई तो उन्होंने कुरुक्षेत्र से आकर लड़की की शादी कर दी थी। गोविंद को पता चला कि प्रेमिका अपने मायके में आई हुई है। युवक विवाहिता से मिलने वहां पहुंच गया। इसका पता लड़की के परिजनों को लग गया। इस पर लड़की के भाइयों ने प्रेमी पर हमला कर दिया और मारपीट शुरू कर दी। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी तितावी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह युवक को बचाया। प्रेमी को गंभीर चोट आई है, जबकि प्रेमिका के भाई मौके से फरार हो गए। पुलिस ने प्रेमी के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।