फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   पॉश कालोनी में दिनदहाड़े नगदी समेत लाखों की चोरी

पॉश कालोनी में दिनदहाड़े नगदी समेत लाखों की चोरी

Fri, 11 Aug 2017 12:52 AM IST
Updated Fri, 11 Aug 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
पॉश कालोनी में दिनदहाड़े नगदी समेत लाखों की चोरी
पॉश कालोनी में दिनदहाड़े मकान के तोड़े ताले
विज्ञापन

खतौली। नगर की पॉश कालोनी में चोरों ने एक मकान का ताला तोड़कर नगदी समेत लाखों रुपयों की चोरी करके सनसनी फैली दी। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में बाइक सवार तीन चोरों की तस्वीर कैद हो गई है। जिसके बाद पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है।

नागर कालोनी निवासी सतीश पुत्र रामसिंह चीतल ग्रांड पर नौकरी करता है। उसकी पत्नी बच्चों को साथ लेकर मायके में गई हुई है। बृहस्पतिवार को घर पर अकेले भतीजे संजीव और गौरव मौजूद थे। दोपहर करीब डेढ़ बजे वे दोनों भी मकान का ताला लगाकर ट्यूशन के लिए चले गए। उसी बीच चोर मकान का मेन गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसे। सेफ के अंदर से 70 हजार की नगदी समेत करीब एक लाख रुपये कीमत के सोने व चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। चोरों ने पूरा मकान खंगाला और माल लेकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने चोरों को पकड़ने के लिए मोहल्ले में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला। पुलिस को सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में बाइक पर तीन चोर जाते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने बाइक का नंबर नोटकर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। पीड़ित सतीश ने घटना की तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed