{"_id":"5980d48a4f1c1b61198b456b","slug":"51501615242-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया
Updated Wed, 02 Aug 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया
मुजफ्फरनगर। एक युवक ने शादी का झांसा देकर फैक्ट्री में काम करने वाली साथी महिला का यौन शोषण किया। इस दौरान आरोपी ने महिला का पैतृक मकान भी बिकवा कर रुपये हड़प लिए। अब आरोपी ने शादी करने से इंकार कर दिया। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। शहर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई शुरु कर दी है।
यह मुकदमा जनपद शाहजहांपुर के एक गांव की रहने वाली महिला ने दर्ज कराया है। पीड़िता ने बताया कि करीब दस वर्षों से वह वहलना स्थित एक फैक्ट्री में कार्य कर रही है। सात वर्ष पहले उसका पारिवारिक विवाद होने के कारण अपने पति से तलाक हो गया था, तब से वह अपनी माता व तीन बच्चों के साथ यहां रह रही है। आरोप है कि चार वर्ष पूर्व जब महिला फैक्ट्री में काम कर रही थी, तो फैक्ट्री में ही काम करने वाले दक्षिणी खालापार निवासी युवक ने उससे शादी का झांसा देते हुए अनैतिक संबंध बना लिए। आरोप है कि आरोपी ने महिला की एक वीडियो क्लिप भी बना ली, जिसके माध्यम से वह महिला का यौन शोषण करता रहा। इस दौरान महिला गर्भवती हो गई और उसे एक पुत्री पैदा हुई, जो अब डेढ़ वर्ष की है। आरोप है कि आरोपी ने महिला को बहला-फुसलाकर उससे उसका पैतृक मकान भी बिकवा दिया और उसके सारे रुपये हड़प लिए। आरोपी अब पीड़िता से शादी करने से इंकार कर रहा है। महिला ने आरोपी के परिजनों से इस मामले में बात की, तो उन्होंने भी महिला के साथ गाली-गलौच की। महिला की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।