फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   5.53 lakh fraud by fraudulent loan

लोन दिलाने का झांसा देकर 5.53 लाख हड़पे       

Mon, 25 Jun 2018 12:37 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर Updated Mon, 25 Jun 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
5.53 lakh fraud by fraudulent loan
ठगी।
दक्षिणी सिविल लाइन निवासी युवक का दस लाख रुपये का लोन कराने के नाम पर निजी फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों ने उससे 5.53 लाख रुपये हड़प लिए। रुपये ऐंठने के बाद आरोपियों ने लोन कराने से हाथ खड़े करते हुए लिए गए रुपये लौटाने से भी इंकार कर दिया। यही नहीं, आरोपियों ने शिकायत करने पर उसे धमकी भी देनी शुरू कर दी। पीड़ित की शिकायत पर एसएसपी ने पुलिस को आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। 
विज्ञापन


शहर के साउथ सिविल लाइन निवासी विनोद कुमार ने पुलिस ऑफिस में शिकायती पत्र देकर बताया कि उसेे निजी कार्य के लिए दस लाख रुपये की जरूरत थी। इसी दौरान उसके मोबाइल पर एक कॉल आई, जिसमें कॉलर ने खुद को कुनाल जैन बताते हुए एक निजी फाइनेंस कंपनी से लोन स्वीकृत कराने की बात कही।

विज्ञापन

 

युवक ने इसके बाद उसकी बात कंपनी का फाइल मैनेजर बताकर किसी आशीष मिश्रा से कराई। इसके बाद दोनों युवकों ने उसकी बात कंपनी के उच्च अधिकारी बताकर ओमप्रकाश गुप्ता सोनाल यादव व अजय कुमार से कराई।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

उक्त लोगों ने फाइनेंस कंपनी के टर्म एंड कंडीशन के अनुसार, विनोद को लोन स्वीकृत कराने के लिए 50 हजार रुपये का कंपनी बांड लेने के लिए कहा, जिस पर विनोद ने ग्लोबल सर्विस कारपोरेशन बैंक नेतवा कानपुर के एक खाते में 50 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। 


आरोप है कि इसके बाद बारी-बारी से उससे अलग-अलग कार्यों के लिए क्रमश: 80 हजार, 70 हजार, 95 हजार, 60 हजार, 49 हजार व 50 हजार (कुल 5.53 लाख) रुपये कई अकाउंट में ट्रांसफर करा लिए गए।

 

पीड़ित के अनुसार, इसके बाद भी जब विनोद का लोन स्वीकृत नहीं हुआ तो उसने आरोपियों से अपने रुपये लौटाने के लिए कहा, जिस पर उन्होंने इससे साफ इंकार कर दिया। इसके साथ ही रुपये मांगने पर उसे धमकियां देनी भी शुरू कर दी गईं।

 

थक-हारकर पीड़ित ने एसएसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई, जिस पर एसएसपी अनंतदेव तिवारी ने सिविल लाइंस थाना पुलिस को आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed