{"_id":"5873d8834f1c1ba16bba8257","slug":"45-million-robbery","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपड़ा व्यापारी के घर 45 लाख की डकैती ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कपड़ा व्यापारी के घर 45 लाख की डकैती
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 10 Jan 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
डकैती की जानकारी देता पीड़ित परिवार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंसूरपुर गांव में नकाबपोश बदमाशों ने कपड़ा व्यापारी के घर डाका डालकर सनसनी फैला दी। बदमाशों ने बच्चों को गन प्वाइंट पर लेकर परिवार को बंधक बना लिया। इसके बाद लाखों की नगदी समेत करीब 45 लाख रुपये के सोने व चांदी के जेवरात लूटकर बदमाश फरार हो गए। पुलिस ने डकैती को चोरी में दर्ज किया। जिसको लेकर ग्रामीणों में रोष है।
गांव मंसूरपुर निवासी कपड़ा व्यापारी अकील कुरैशी पुत्र नसरुद्दीन कुरैशी रविवार की रात को अपने परिवार के साथ मकान की दूसरी मंजिल पर सोया हुआ था। नीचे के कमरे में अकेला अकील कुरैशी का साला अख्तर सो रहा था। देर रात को करीब 8-9 नकाबपोश बदमाश मकान में घुस गए। बदमाशों ने सबसे पहले नीचे कमरे में सो रहे अख्तर को जगाया और उसको गन प्वाइंट पर लेकर दूसरी मंजिल पर ले गए। बदमाशों ने अख्तर से आवाज लगवाकर दरवाजा खुलवाया।
दरवाजा खुलते ही बदमाशों ने अकील कुरैशी उसकी पत्नी और बच्चों को गन प्वाइंट पर ले लिया। इसके बाद बदमाशों ने बराबर का कमरा खुलवाया। उसमें अकील कुरैशी के भाई अनीस की पत्नी माना बच्चों के साथ सो रही थी। बदमाशों ने माना और उसके बच्चों को भी गन प्वाइंट पर लेकर सेफ और संदूकों की चाबियां लेकर एक कमरे में सभी के हाथ पांव बांध दिए। इसके बाद बदमाशों ने सेफ और संदूक में रखे साढे़ तीन लाख रुपये समेत करीब 45 लाख रुपयों की कीमत के सोने व चांदी के जेवरात लूट लिए।
विज्ञापन
लूटपाट करने के बाद माल लेकर बदमाश फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद परिवार के लोगों ने किसी तरह से बंधक मुक्त होकर शोर मचा दिया। शोर सुनकर पड़ोसी जाग गए। डकैती की खबर लगने पर रात में ही ग्रामीण एकत्र हो गए थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर पीड़ित परिवार के लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने पीड़ित से तहरीर लेकर डकैती को चोरी में दर्ज किया।
सोमवार को इसका पता लगने पर ग्रामीणों में पुलिस के प्रति रोष फैल गया। ग्रामीणों के जानकारी देने पर सपा सरकार में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री शबाब जैदी कुछ सपा नेताओं के साथ गांव मंसूरपुर में पीड़ित के घर पहुंचे। पीड़ित अकील कुरैशी ने बताया कि उसने अपनी दो बेटियों का निकाह करने के लिए नगदी व जेवरात एकत्र किए थे। बदमाश सब कुछ लूटकर ले गए।
पुलिस ने घटना को चोरी में दर्ज किया है। शबाब जैदी ने फोन पर एसएसपी बबलू कुमार को घटना से अवगत कराया है। थाना मंसूरपुर इंस्पेक्टर सुभाष सिंह का कहना है कि डकैती का मामला नहीं है। इसलिए घटना को चोरी में दर्ज किया गया है। उनका यह भी कहना है कि अकील कुरैशी पर कमेटी की मोटी रकम बकाया है। पुलिस इस पहलू पर भी जांच पड़ताल कर रही है।