फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   पुलिस ने चार शराब तस्करों को पकड़ा

पुलिस ने चार शराब तस्करों को पकड़ा

Sun, 10 Feb 2019 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Feb 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने चार शराब तस्करों को पकड़ा
पुलिस ने चार शराब तस्करों को पकड़ा
विज्ञापन

रतनपुरी। पुलिस ने चार शराब तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने 65 लीटर अपमिश्रित देशी शराब और 500 ग्राम यूरिया भी बरामद किया।
सीओ बुढ़ाना हरिराम यादव ने बताया कि शराब माफिया और शराब तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत इंस्पेक्टर एमएस गिल ने पुलिस टीम गठित कर चार शराब तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई है। सीओ ने बताया कि इस अभियान के तहत पुलिस मुठभेड़ और शराब तस्करी में वांछित चल रहे एक आरोपी पंकज पुत्र ऋषिपाल निवासी गांव समौली को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस को पंकज के कब्जे से चार पेटी में 50 लीटर अवैध शराब बरामद हुई है। इसके अलावा पुलिस ने गांव चंदसीना निवासी गौतम पुत्र नरेश से पांच लीटर अपमिश्रित शराब और 500 ग्राम यूरिया भी बरामद किया। इसी अभियान के तहत मंडावली खादर निवासी कुंवरपाल पुत्र चंद्र कश्यप और थाना शाहपुर के गांव सौरम निवासी नरेंद्र पुत्र धर्मवीर सिंह कश्यप को भी गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से 10 लीटर अवैध अपमिश्रित देशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने मुकदमा दर्जकर शराब तस्करों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed