फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   उधार के रुपये मांगने पर चले लाठी-डंडे

उधार के रुपये मांगने पर चले लाठी-डंडे

Sun, 27 Jan 2019 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jan 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
उधार के रुपये मांगने पर चले लाठी-डंडे
मीरापुर। उधार के रुपये मांगने पर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। संघर्ष में छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

नई बस्ती खतौली रोड निवासी दीन मोहम्मद पुत्र चांद खां ने बताया कि उसका पुत्र शाहिद थाना चौराहे के निकट किराना की दुकान करता है। शाहिद के करीब छह हजार रुपये अमन पुत्र फुरकान पर उधार थे। उधार के रुपये मांगने पर आरोपी अमन, इरशाद, शहजाद, फुरकान आदि ने शनिवार की देर रात दीन मोहम्मद के परिवार पर हमला कर दिया। लाठी डंडो व धारदार हथियारों से किए गए हमले में आस मोहम्मद व दीन मोहम्मद, मोबीना पत्नी दीन मोहम्मद, आसिफ, राशिद, आरिफ पुत्रगण दीन मोहम्मद को मारपीट कर घायल कर दिया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायलों को जिला चिकित्सालय भिजवाया। थानाध्यक्ष कुशलपाल सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन


फर्जी वसीयत और चोरी की रिपोर्ट
मीरापुर। न्यायालय के आदेश पर एक वृद्धा ने अपने दत्तक पुत्र व तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ कूट रचित वसीयत तैयार करने तथा घर में रखे जेवर व दो लाख रुपये चोरी करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। कस्बे के मोहल्ला नवाब पट्टी निवासी विमला अग्रवाल 87 वर्ष पत्नी राधेश्याम अग्रवाल ने न्यायालय के आदेश पर अपने दत्तक पुत्र नीरव अग्रवाल व तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता का कहना है कि दो फरवरी 2010 को उसके पति राधेश्याम अग्रवाल का निधन हो गया था। आरोप है कि उसकी संपत्ति पर कब्जा करने की नियत से नीरव ने कूटरचित वसीयत तैयार की तथा 19 दिसंबर 2018 को रात्रि करीब नौ बजे तीन अन्य साथियों के साथ आकर उसकी अलमारी में रखे जेवर व दो लाख रुपये चोरी कर ले गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी फिलहाल मेरठ में रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे की रिपोर्ट दर्ज
मीरापुर। न्यायालय के आदेश पर नौ दिन बाद सड़क हादसे में मारे गये एक युवक की ओर से थाने में रिपोर्ट दर्ज की गयी। थाना जानसठ के काटका निवासी इरफान पुत्र इकबाल, साजिद, नफीस, माजिद, शाहिद, उम्मेद अली आदि ट्रैक्टर से अपने गांव लौट रहे थे। सम्भलहेड़ा पुलिस चेकपोस्ट के पास विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से उनके ट्रैक्टर की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में माजिद पुत्र ताहिर की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि अन्य घायल हो गए थे। पीड़ितों की ओर से इरफान पुत्र इकबाल निवासी काटका थाना जानसठ ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed