{"_id":"5b7c669a42c79246553360a5","slug":"41534879386-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनकपुरी में अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जनकपुरी में अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़
Updated Wed, 22 Aug 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनकपुरी में अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़
मुजफ्फरनगर। शहर के जनकपुरी के एक खाली मकान में चल रही अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए डायल-100 ने मौके पर शराब बना रहे तीन लोगों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया। बाद में एक अन्य आरोपी को रैदासपुरी से पकड़ा गया। मौके से भारी मात्रा में नकली शराब, खाली पव्वे, ढक्कन व केमिकल बरामद किया गया।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मोहल्ला जनकपुरी के एक खाली मकान में अवैध शराब बनाए जाने की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को सोमवार देर शाम दी गई। डायल-100 प्रभारी इंस्पेक्टर अजयपाल गौतम ने बताया कि सूचना के मात्र छह मिनट में पीआरवी-2203 ने मौके पर पहुंचकर जनकपुरी निवासी प्रवीण व संजय व एकता विहार निवासी नवीन को गिरफ्तार किया गया। इंस्पेक्टर एपी गौतम ने बताया कि मौके से 450 पव्वे नकली तोहफा मार्का देशी शराब, तीन ड्रम शराब बनाने का केमिकल, खाली पव्वे व ढक्कन और शराब बनाने के उपकरण बरामद किए। पकड़े गए तीनों आरोपियों को पकड़कर सिविल लाइंस थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया। इंस्पेक्टर डीके त्यागी ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ के बाद मौहल्ला रैदासपुरी निवासी टोनी को भी गिरफ्तार किया गया, जबकि उसका साथी टिंकू व देहात में नकली शराब सप्लाई करने वाले पचैंडा निवासी आशीष व जट मुझेड़ा निवासी पवनवीर फरार हो गए। सभी आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर पकड़े गए चारों लोगों को जेल भेज दिया गया है।
थाने में आते ही कम हो गई शराब !
मुजफ्फरनगर। मौहल्ला जनकपुरी में पकड़ी गई अवैध शराब फैक्ट्री से बरामद नकली शराब थाने में आते ही कम हो गई। दरअसल, डायल-100 की ओर से जारी बरामदगी में 450 पव्वे, तीन ड्रम शराब बनाने का केमिकल आदि दर्शाया गया, वहीं सिविल लाइंस इंस्पेक्टर डीके त्यागी द्वारा बताई गई बरामदगी में शराब के पव्वे घटकर 350 ही रह गए। वहीं, अन्य बरामदगी में भी केमिकल की बरामदगी भी तीन ड्रम से घटकर मात्र 75 लीटर ही रह गई। इसके अलावा, तीन ड्रम के स्थान पर एक ड्रम व दो खाली कैन शामिल कर दी गईं।