फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   एडीएम के गनर से जमा कराया असलाह

एडीएम के गनर से जमा कराया असलाह

Sun, 19 Aug 2018 12:37 AM IST
Updated Sun, 19 Aug 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
एडीएम के गनर से जमा कराया असलाह
प्रशासनिक अधिकारी के गनर से जमा कराया असलहा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नोएडा के चर्चित छेड़छाड़ प्रकरण में एक प्रशासनिक अधिकारी के गनर से असलहा जमा करा लिया गया है। नोएडा में रिटायर्ड कर्नल की तरफ से प्रशासनिक अधिकारी और उनकी पत्नी, गनर समेत सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद उक्त कार्रवाई की गई है। असलहा जमा कराने के बाद गनर भूमिगत हो गया है।

जनपद के एक प्रशासनिक अधिकारी का परिवार नोएडा में रहता है। हरियाली तीज पर नोएडा में हुए एक कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी के पड़ोसी रिटायर्ड कर्नल पर उनकी पत्नी से छेड़छाड़ व अपहरण के प्रयास के आरोप में एफआईआर दर्ज हुई थी, जिसमें पुलिस ने कर्नल को गिरफ्तार कर लिया था। इसे लेकर मामला काफी चर्चाओं में आ गया था। सूत्रों के अनुसार उक्त चर्चित मामले में अब रिटायर्ड कर्नल की तरफ से एक प्रशासनिक अधिकारी और उनकी पत्नी व गनर राहुल समेत सात लोगों के खिलाफ मारपीट व अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई गई है। नोएडा पुलिस से एफआईआर दर्ज होने के संबंध में जानकारी मिलने के बाद एडीएम प्रशासन के गनर राहुल को शनिवार शाम के समय सिविल लाइंस थाने बुलाया गया। वहां थाने में राहुल से उसका सरकारी असलहा जमा करा लिया गया है। असलहा जमा कराने के बाद से ही राहुल भूमिगत बताया जा रहा है। माना यह जा रहा है कि संभवत: राहुल को हिरासत में ले लिया गया है, जिसे नोएडा पुलिस को सौंपे जाने की कवायद की जा रही है। हालांकि हाई प्रोफाइल व अफसर से जुड़ा मामला होने के चलते इस संबंध में संबंधित थाना पुलिस से लेकर अफसर तक पूरी तरह से चुप्पी साध गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed