फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   लूट की फर्जी सूचना देने वाले युवक पकड़े

लूट की फर्जी सूचना देने वाले युवक पकड़े

Sun, 19 Aug 2018 12:33 AM IST
Updated Sun, 19 Aug 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
लूट की फर्जी सूचना देने वाले युवक पकड़े
लूट की फर्जी सूचना देने वाले युवक पकड़े
विज्ञापन

भोपा। गांव रसूलपुर निवासी मोहित व जानू के बीच शुक्रवार रात किसी बात को लेकर मारपीट हो गई। काफी देर तक दोनों के बीच विवाद नहीं सुलझा तो मोहित ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना देकर अपने साथ बदमाशों द्वारा 20 हजार रुपये लूट लेने की झूठी सूचना दे दी। लूट की सूचना मिलते ही डायल-100 मौके पर पहुंच गई, जहां जांच में मामला संदिग्ध होने पर पुलिस दोनों युवकों को थाने ले आई। वहां पूछताछ में मामला कहासुनी व मारपीट का पाए जाने पर दोनों युवकों का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया गया। इंस्पेक्टर बीपी सिंह ने बताया कि आपसी मारपीट के बाद पुलिस को लूट की फर्जी सूचना दे दी गई थी, जिस पर दोनों युवकों का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया गया है।

बिजली चोरी के आरोप में 14 के खिलाफ रिपोर्ट
भोपा। बिजली विभाग की टीम ने गांव जौली व रुड़कली में छापेमारी कर 14 ग्रामीणों के घरों में बिजली चोरी पकड़ी। गांव जौली में जेई विकास मिश्रा ने सलीम, ताजिम, मोहर्रम व मेहंदी असगर के विरुद्ध बिजली चोरी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं, गांव रूड़कली में अवर अभियंता श्रीराम ने बिजली चोरी करते पकड़े गए इरशाद, रियाज, आजम, कलीम, इस्लाम, शमशाद, इकरार, मुबलिक, शरीफ व अहसान के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed