{"_id":"5b6c90274f1c1b6a1c8b5355","slug":"41533841447-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल पक्ष पर दुष्कर्म समेत गंभीर आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ससुराल पक्ष पर दुष्कर्म समेत गंभीर आरोप
Updated Fri, 10 Aug 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोर्ट के आदेश पर दर्ज किया केस
भोपा। थाना क्षेत्र के गांव निवासी ने कोर्ट के आदेश पर एफआईआर दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी बेटी की शादी फरवरी 2016 में ककरौली के गांव निवासी के साथ हुई थी। ग्रामीण के अनुसार शादी में दो लाख रुपये नकद व लाखों के आभूषण समेत समस्त सामान दिया गया था। इसके बावजूद ससुराल पक्ष द्वारा अतिरिक्त दहेज की मांग की जा रही थी। ग्रामीण का आरोप है कि मांग पूरी नहीं होने पर एक ओर जहां पति ने विवाहिता के साथ अप्राकृतिक संबंध बनाने शुरू कर दिए, वहीं ससुर ने भी शौहर की गैर मौजूदगी के दौरान उसके मुंह में कपड़ा ठूंसकर दुष्कर्म किया। ग्रामीण ने विवाहिता के देवर पर भी दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर एफआईआर दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
नाबालिग छात्राओं के अपहरण का आरोपी दबोचा
भोपा। दो नाबालिग छात्राओं को बहला-फुसलाकर उन्हें अगवा कर ले जाने के आरोपी दूसरे समुदाय के युवक को पुलिस ने धर दबोचा। आरोपी को जेल भेजते हुए पुलिस बरामद छात्राओं का मेडिकल कराने की तैयारी कर रही है। पुलिस के अनुसार तीन दिन पूर्व आरोपी युवक दोनों नाबालिग छात्राओं को भगा ले गया था। लड़कियां व आरोपी अलग-अलग समुदाय से होने के कारण क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई थी। इसके चलते पुलिस तभी से आरोपी की तलाश कर रही थी, जो बुधवार देर रात पुलिस के हत्थे चढ़ गया, जिसके बाद अपहृत छात्राओं को भी बरामद कर लिया गया।