फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   कांवड़ डयूटी में आए दरोगा ने स्कूल के चौकीदार को पीटा

कांवड़ डयूटी में आए दरोगा ने स्कूल के चौकीदार को पीटा

Thu, 09 Aug 2018 01:02 AM IST
Updated Thu, 09 Aug 2018 01:02 AM IST
विज्ञापन
कांवड़ डयूटी में आए दरोगा ने स्कूल के चौकीदार को पीटा
एसएसपी ने छपार इंस्पेक्टर को जांच सौंपी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कांवड़ ड्यूटी में आए उपनिरीक्षक ने स्कूल के चौकीदार से अभद्रता करते हुए मारपीट की। पीड़ित ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में आरोपी दरोगा पर शराब पीकर अभद्रता करने और विरोध करने पर मारपीट का आरोप लगाया हैॅ। पीड़ित ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है। एसएसपी ने जांच का आश्वासन दिया है।

रुडक़ी रोड स्थित विबग्योर स्कूल में पुलिस प्रशासन ने स्कूल प्रबंधन से कांवड़ यात्रा में उपनिरीक्षकों को ठहराने के लिए सहयोग मांगा था। प्रबंधतंत्र में स्कूल में 25 उप निरीक्षकों के ठहरने की व्यवस्था की थी। बरला निवासी संत राम पुत्र घिस्सा राम यहां स्कूल में चौकीदार हैं। संतराम का कहना है कि मंगलवार रात वह ड्यूटी पर था, तभी एक उप निरीक्षक शराब के नशे में दीवार फांद कर स्कूल परिसर में आया गया, जिस कारण उसने उप निरीक्षक को टोका, तो दरोगा ने अभद्रता की। विरोध करने पर उप निरीक्षक ने उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि उप निरीक्षक ने पीड़ित को जाति सूचक शब्दों से भी अपमानित किया। जब पीड़ित ने उसकी शिकायत आला अधिकारियों से करने की बात कही तो आरोपी दरोगा ने उसे देख लेने की धमकी दी। बुधवार को पीड़ित चौकीदार ने जिला मुख्यालय आकर एसएसपी को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। एसएसपी अनंत देव ने छपार थाना प्रभारी निरीक्षक को जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed