फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   घर में घुसकर चोरी कर रहे किशोर को दबोचा

घर में घुसकर चोरी कर रहे किशोर को दबोचा

Fri, 03 Aug 2018 01:04 AM IST
Updated Fri, 03 Aug 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
घर में घुसकर चोरी कर रहे किशोर को दबोचा
घर में घुसकर चोरी करते किशोर को दबोचा
विज्ञापन

भोपा। गांव रहकड़ा निवासी ग्रामीण के घर में घुसकर चोरी का प्रयास कर रहे किशोर को परिजनों ने पकड़कर शोर मचा दिया। गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी की धुनाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।
थाना क्षेत्र के गांव रहकड़ा निवासी राजेंद्र सिंह ने तहरीर देकर बताया कि बुधवार रात परिजनों के साथ घर में सोया था। आरोप है कि गांव का ही एक किशोर दीवार फांदकर घर में घुस आया और कमरे में घुसकर चोरी का प्रयास करने लगा। इसी बीच आहट होने पर परिजनों की नींद खुल गई, जिस पर उन्होंने शोर मचाते हुए आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया। शोरशराबा होने पर पहुंचे ग्रामीणों ने पकड़े गए किशोर की जमकर धुनाई करते हुए उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़ित राजेंद्र की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


मुनीम से लूटपाट के मामले में रिपोर्ट दर्ज
मुजफ्फरनगर। थाना क्षेत्र के गांव छछरौली निवासी कृष्णपाल गांव भेड़ाहेड़ी स्थित ईंट भट्ठे पर बतौर मुनीम काम करता है। बुधवार देर रात साइकिल से घर लौटते समय भोकरहेड़ी मार्ग पर बाग के सामने चार बदमाशों ने मुंशी की कनपटी पर तमंचा लगाकर उससे आठ हजार रुपये, मोबाइल व अन्य सामान लूट लिया था। पुलिस ने मुंशी की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एटीएम कार्ड बदलकर बैंक खाते से रुपये उड़ाए
भोपा। थाना क्षेत्र के गांव करहेड़ा निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक श्यामवीर सिंह दो दिन पूर्व भोपा में बैंक एटीएम से रुपये निकालने गए थे। इसी दौरान वहां मौजूद एक युवक ने मदद के बहाने शिक्षक का एटीएम कार्ड बदल दिया था। इसके कुछ देर बाद ही शिक्षक के बैंक खाते से डेढ़ लाख रुपये साफ कर दिए गए, जिसका मैसेज मोबाइल पर आने के बाद शिक्षक को इसकी जानकारी मिली। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दुर्घटना में घायल युवक की मौत
पुरकाजी। ग्राम भूराहेड़ी के निकट बुधवार को हुई बाइकों की टक्कर में नौ लोग घायल हो गए थे, जिनमें गंभीर रूप से घायल हुए कस्बा निवासी अजब सिंह व उसके चाचा तेजपाल को डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया था, जहां पर उपचार के दौरान देर रात अजब सिंह की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही उसके परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को उसके साले ग्राम भैंसी थाना खतौली निवासी विकास की तहरीर पर अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर लिया है।


पूर्व विधायक का व्यापारियों ने किया स्वागत
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष जयकुमार के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक अशोक कंसल का भाजपा संगठन में महासंपर्क अभियान के लिए संयोजक चुुने जाने पर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है, उसे वे पूर्ण निष्ठा से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि व्यापारी देश की रीढ़ है और भाजपा सरकार इन्हें राहत देते हुए जीएसटी की विसंगतियों को दूर करने का प्रयास कर रही है। इनके साथ ही भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ में सह संयोजक बनाए गए श्रीमोहन तायल का भी स्वागत किया गया। व्यापार मंडल के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिनेश बंसल के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में नगराध्यक्ष अजय सिंघल, भाजपा आईटी सेल के जिला सह संयोजक रक्षित नामदेव, प्रवीण खेड़ा, प्रदीप चावला, दीपक गोयल, पवन तायल, अनिल तायल, विकास अग्रवाल, संजीव तायल, विनोद तायल, विपिन गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed