फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   जटनंगला में पोते ने दादा-दादी को गोली मारी

जटनंगला में पोते ने दादा-दादी को गोली मारी

Tue, 24 Jul 2018 12:21 AM IST
Updated Tue, 24 Jul 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
जटनंगला में पोते ने दादा-दादी को गोली मारी
जटनंगला में दादा-दादी को गोली मारी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर।
गांव जटनंगला में देर रात मकान बंटवारे के विवाद में पोते ने ही दादा-दादी को गोली मार दी। गंभीर हालत में दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें मेरठ रेफर कर दिया गया है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी पोते की तलाश की, लेकिन उसका सुराग नहीं लगा।

शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव जट नंगला निवासी नेपाल सिंह के दो बेटे सुधीर व अमित हैं। वृद्ध नेपाल सिंह के दोनों बेटे अलग-अलग रहते हैं, जिनके बीच संपत्ति बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। सोमवार देर रात संपत्ति बंटवारे को लेकर ही वृद्ध नेपाल सिंह का बेटे सुधीर के साथ विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर सुधीर का बेटा मोनू भी वहां जा पहुंचा, जिसने कहासुनी के दौरान ही अपने दादा नेपाल सिंह पर गोलियां चला दीं। इनमें से एक वृद्ध को सीने में व दूसरी सिर में लगना बताया जा रहा है। वृद्ध को गोली लगते देख जब उसकी पत्नी कैलाशो मौके पर पहुंची और पोते से दादा की जान बख्शने की गुहार लगाई तो आरोपी ने दादी को भी गोली मार दी। इसके बाद हमलावर धमकी देते हुए वहां से फरार हो गया। परिजन तत्काल दादा-दादी को जिला अस्पताल ले गए, जहां से उन्हें गंभीर हालत के चलते मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने बताया कि संपत्ति बंटवारे के विवाद में पोते द्वारा ही बुजुर्ग दंपति को गोली मारी गई है। आरोपी फरार है, जिनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed