{"_id":"5b48f9544f1c1b4b748b475d","slug":"41531509076-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुलत में दो पक्षों में संघर्ष, आधा दर्जन लोग घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फुलत में दो पक्षों में संघर्ष, आधा दर्जन लोग घायल
Updated Sat, 14 Jul 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
रतनपुरी/खतौली। गांव फुलत में कार को रास्ता नहीं देने पर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। मारपीट में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों से सात लोगों का शांतिभंग में चालान किया।
रतनपुरी क्षेत्र के गांव फुलत निवासी भोपाल सिंह पुत्र मामराज की लड़की की 10 जुलाई को शादी हुई थी। शुक्रवार शाम भोपाल सिंह अपने बेटों सतीश और गुरमीत के साथ अपनी लड़की को ससुराल मढ़कीमपुर से गांव फुलत लेकर पहुंचे। जब ये लोग गांव में आए तो गली के नुक्कड़ पर गांव के ही हर्ष उर्फ छोटू, विजय, संजय, अनु खड़े हुए थे। भोपाल सिंह ने रास्ते में खड़े उक्त युवकों से रास्ते से हटने के लिए कह दिया। इन युवकों ने रास्ते से हटने के बजाय कार सवार लोगों से गाली गलौज शुरू कर दी। जिसको लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। जिसको लेकर दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए और जमकर लाठी डंडे चल गए।
हमले में एक पक्ष से भोपाल सिंह, सतीश एवं गुरमीत और भोपाल का दामाद नरेंद्र पुत्र जगदीश निवासी मढकीमपुर घायल हो गए। जबकि दूसरे पक्ष के ओर से विजय, विजय का फूफा अकल सिंह पुत्र कलीराम निवासी हुसैनपुर घायल हो गए। सूचना पर इंस्पेक्टर पंकज लवानिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को तुरंत सरकारी अस्पताल में भिजवाया। पुलिस ने मौके से एक पक्ष से भोपाल, सतीश, गुरमीत और नरेंद्र तथा दूसरे पक्ष से हर्ष उर्फ छोटू, विजय, अकल सिंह सहित सात लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने सभी सात लोगों को शांतिभंग में चालान कर दिया।