फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   सड़क हादसे में छात्र की मौत,परिजनों में कोहराम मचा

सड़क हादसे में छात्र की मौत,परिजनों में कोहराम मचा

Thu, 12 Jul 2018 01:05 AM IST
Updated Thu, 12 Jul 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में छात्र की मौत,परिजनों में कोहराम मचा
मंसूरपुर (मुजफ्फरनगर)। नेशनल हाइवे पर दौड़ लगा रहे एक छात्र को वाहन ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। छात्र की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने कानूनी कार्रवाई से इंकार दिया।
विज्ञापन

जनपद सहारनपुर के थाना बडगांव क्षेत्र के गांव नयागांव निवासी विनोद कुमार पुत्र महेंद्र सिंह मंसूरपुर क्षेत्र बेगराजपुर में स्थित पराग दूध पार्लर में नौकरी करता है। पार्लर के आवास में ही पिता विनोद के साथ सिर्फ उसका 19 वर्षीय पुत्र शेखर भी रहता था। शेखर रुड़की में बीएससी फाइनल ईयर का छात्र था। छात्र अपने पिता के साथ रह कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। वह डॉक्टर बनना चाहता था। शेखर प्रतिदिन की तरह बुधवार सुबह पांच बजे दौड़ लगाने गया था। नेशनल हाइवे पर धोला पुल के पास वाहन ने उसे टक्कर मारकर गंभीर रुप से घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया तथा उसके पिता को सूचना दी। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने शेखर को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने किसी भी कानूनी कार्रवाई से इंकार दिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। गमगीन माहौल में मृतक का उनके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया। छात्र की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed